JAMSHEDPUR: जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एबी पैलेस परिसर में दो मई को कैलाश रेसीडेंसी के मालिक वीरेंद्र विक्रम सिंह की हुई हत्या मामले में नामजद आरोपित ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह को गुरुवार दोपहर जुगसलाई थाना की पुलिस ने मानगो डिमना चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए। पूछताछ की कार्रवाई के बाद पुलिस उसे जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ले गई। वहां प्रस्तुत किया इसके बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस उसे साकची जेल ले गई। जुगसलाई थाना की पुलिस बाद में आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूर्व से ही कयास लगाए जा रहे थे कि टुनटुन सिंह आत्मसमर्पण कर देगा या उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपित की पत्नी अनिता सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है। हत्या के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण को लेकर स्वजनों और रिश्तेदारों पर दबाव बना रखा था। घटना के बाद से लगातार पुलिस की दबिश परसुडीह के खासमहल राधानगर कालोनी स्थित घर और अन्य ठिकानों पर जारी था। अगर गिरफ्तारी नहीं होती तो पुलिस स्वजनों को थाना ले जाने की तैयारी में थी। टुनटुन एबी पैलेस होटल के मालिक है।

मंगलवार को भेजा था जेल

हत्या मामले में पुलिस उसके समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा था। जुगसलाई थाना क्षेत्र स्टेशन रोड कैलाश टावर निवासी वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या मामले में ओम नरायण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, उसके पुत्र अभिषेक सिंह, समधी राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, वीरेंद्र विक्रम सिंह के चाचा शत्रुघन सिंह, उसकी पत्नी सुनीता सिंह और पुत्र आकाश सिंह के खिलाफ जुगसलाई थाना में आपराधिक षडयंत्र के तहत हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई अमर प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने टुनटुन सिंह के चालक, रिश्तेदार, होटल एबी पैलेस के दो कर्मचारी को हिरासत में ले रखा था। घर पर छापेमारी कर पुलिस ने दो हथियार और कई कारतूस भी बरामद किए थे। इस मामले में अलग से परसुडीह थाना में आ‌र्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल गिरफ्तारी से पुलिस के साथ-साथ आरोपित के स्वजन, रिश्तेदार और शुभ¨चतक राहत में है।

पुलिस की दोस्ती काम आई

पुलिस अधिकारियों से पुरानी दोस्ती काम आई। एक सेवानिवृत इंस्पेक्टर जो कभी बागबेड़ा के थाना प्रभारी हुआ करते थे। उनसे से काफी नजदीकी संबंध टुनटुन सिंह के रहे है। इस पुलिस अधिकारी का घर एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के आस-पास ही है जहां पर कई पुलिस अधिकारियों के आवास है। सबकुछ से¨टग-गे¨टग से हुआ, जिसे सरेंडर माना जा सकता है। हालांकि जुगसलाई थाना की पुलिस बयां कर रही है डिमना चौक से उस समय गिरफ्तारी हुई जब वह दूसरी जगह भागने की तैयारी में था, लेकिन ये बात हजम नहीं होने वाली नही है। सूचना है कि दो मई को हत्या की घटना के बाद वह टेल्को अपने रिश्तेदार के घर गए। वहां से कुछ समय बाद ही एमजीएम थाना में सुरक्षित ठिकाना मिला। परिचित पूर्व पुलिस अधिकारी के घर से कुछ दूरी पर गैराज में टुनटुन सिंह ने फरारी काटी। गुरुवार को डिमना चौक से गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस एमजीएम थाना ले गई। वहां पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। घटना के बाद से फरारी में कई लोगों से टुनटुन सिंह संपर्क में थे। परेशान पुलिस ने गिरफ्तारी या सरेंडर को लेकर अपना विकल्प खोल रखा था। इसके लिए कई लोगों से पुलिस ने संपर्क कर रखा था।

Posted By: Inextlive