CHAIBASA: बिहार के मुंगेर जिला से चाईबासा में हथियारों की आपूर्ति करने वाले मुंगेर के दो तस्कर समेत चार लोगों को पुलिस ने जनता निवास से गिरफ्तार किया है। उन लोगों के पास से पुलिस ने पिस्टल, ¨जदा गोली समेत अन्य सामान बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गये लोगों में मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हरपुर गांव निवासी नागमणि पासवान (32 वर्ष) एवं मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कंचनगढ़ निवासी वरुण यादव (34 वर्ष), चाईबासा के बड़ी बाजार ¨हद चौक निवासी विक्रम राम और पंकज राम शामिल हैं। हथियारों की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। सदर एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय ने बताया कि 13 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा के जनता निवास मधु बाजार में दो व्यक्ति हथियार के साथ सप्लाई करने आये हैं। सूचना के आधार पर छापामारी कर जनता निवास से मुंगेर के नागमणि पासवान एवं वरुण यादव को गिरफ्तार किया गया।

कबूल किया गुनाह

पूछताछ के क्रम में दोनों लोगों ने बताया कि चाईबासा के बड़ी बाजार ¨हद चौक निवासी विक्रम राम और पंकज राम के द्वारा हथियार मंगाया गया था। उनके घर में छापामारी कर एक पिस्टल, सात ¨जदा गोली को बरामद किया गया। यह गोली नागमणि पासवान एवं वरुण यादव के द्वारा मुंगेर जिला से लाकर पंकज राम को दी गयी थी। पंकज राम ने विक्रम राम को उसे रखने के लिए दिया था। गिरफ्तार मुंगेर के दोनों व्यक्तियों ने चाईबासा शहर में अन्य व्यक्तियों को भी पिस्टल एवं गोली सप्लाई करने की बात कबूल की है। इस संबंध में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हथियार सप्लाई करने और खरीदने वाले अन्य लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपितों के पास से से दो मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। चारों लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्त चाईबासा में कुल चार हथियार लेकर पहुंचे थे। इनमें से एक हथियार ही बरामद हुआ है। शेष तीन हथियार कहां हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। यह लोग डाला टेम्पो में विशेष चेंबर बनाकर उसमें हथियार छुपाकर लाते थे। हथियार तस्करी का यह एक बड़ा गिरोह है। इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

अमर कुमार पांडेय, एसडीपीओ, चाईबासा सदर

Posted By: Inextlive