SARAIKELA : आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में माझी टोला में गोली चलाने की घटना के दो आरोपित को गिरफ्तार का जेल भेजा। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 11 अगस्त मंगलवार को सूचना मिली कि मांझीटोला निवासी बिट्टु पांडेय को अपराध कर्मियों ने गोली मार दी है। सूचना पाकर तुरंत आदित्यपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल बिट्टु पांडेय का इलाज के लिए टीएमएच में ले जाकर भर्ती कराया गया। एसडीपीओ ने बताया कि घायल बिट्टु पांडेय के बयान पर पुलिस ने आशीष गोराई व शेरु सिंह सरदार के विरुद्ध जान माने की नीयत से गोली मारने का मामला दर्ज किया।

खोखा बरामद किया गया

घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान आरोपित योरु सिंह सरदार द्वारा चलाई गई गोली का खोखा बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक का निर्देशानुसार उन्होंने विशेष छापामारी टीम का गठन किया। जिसके बाद संभावित ठिकानों पर टीम द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही थी। बताया कि 12 अगस्त बुधवार को सुबह में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपित आदित्यपुर से किसी दूसरे जगह भागने के फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम ने सांपड़ा एवं सतबहिनी के बीच बाइक से भागते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितो ने अपना अपराध स्वीकार किया उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयोग 7.65 एमएम का पिस्टल एवं एक ¨जदा गोली बरामद की गई। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपित संतोष थापा गिरोह के बताया जा रहे हैं। उन्होंनें बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण घटना घटित होने की बात बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित

1. आशीष गोराई, साकिन सतबहिनी, थाना आदित्यपुर।

2. शेरु सिंह सरदार, साकिन सीतारामडेरा, थाना गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम।

बरामद सामान

1. एक 7.65 एमएम का पिस्टल।

2. एक ¨जदा गोली।

3. घटनास्थल से बरामद एक खोखा

4. एक बाइक,

Posted By: Inextlive