JAMSHEDPUR: गुड़ाबांदा के ज्वालाकाटा में लगे विकास मेले में बुधवार को हाड़कोर नक्सली कान्हू मुंडा दस्ता के अन्य दो नक्सलियों मोहन मुर्मू व सुंदर सोरेन ने आत्मसमर्पण किया। दोनों नक्सली मुसाबनी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के रहने वाले हैं। इन नक्सलियों को रुरल एसपी शैलेंद्र वर्णवाल मंच पर लाए और वहां बुके देकर इनका स्वागत किया गया। मोहन मुर्मू पर भ् और सुंदर सोरेन पर ख् मुकदमे हैं। एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने बताया कि दोनों नक्सली कान्हू राम मुंडा दस्ते के हैं। इस दस्ते के सात नक्सलियों ने पूर्व में सरेंडर किया था। ये दो नक्सली जंगल की तरफ भाग गए थे।

चल रहा था सर्च ऑपरेशन

पुलिस इनके खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसके बाद दबाव में आकर इन नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर होने वाले दोनों नक्सलियों ने क्8 जनवरी ख्0क्भ् की रात में विक्रम पुर मेले में हुई मुठभेड़ में पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। इस मुठभेड़ में रुरल एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के एक अंगरक्षक पुलिस कर्मी दुखिया मुर्मू शहीद हो गए थे। मोहन मुर्मू और सुंदर सोरेन दोनों दुखिया हत्याकांड में नामजद थे। विक्रमपुर पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली झोरो मुर्मू को पुलिस ने मार गिराया था। रुरल एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने बताया कि मोहन मुर्मू झोरो का बहनोई है। दोनों नक्सलियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। इन्हें जेल भेजा जाएगा। उधर, मोहन व सुंदर का कहना है कि वह लोग कान्हू मुंडा के दस्ते में खाना बनाते थे। जरूरत पड़ने पर उन्हें घटना को अंजाम देने के लिए भी भेजा जाता था। सूत्रों की मानें तो कान्हू मुंडा दस्ते में अभी भी दो नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया है।

हत्या में थे नामजद

सरेंडर होने वाले दोनों नक्सलियों ने क्8 जनवरी ख्0क्भ् की रात में विक्रम पुर मेले में हुई मुठभेड़ में पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। इस मुठभेड़ में रुरल एसपी शैलेंद्र वर्णवाल के एक अंगरक्षक पुलिस कर्मी दुखिया मुर्मू शहीद हो गए थे। मोहन मुर्मू और सुंदर सोरेन दोनों दुखिया हत्याकांड में नामजद थे।

मृत नक्सली का रिश्तेदार है मोहन

विक्रमपुर पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली झोरो मुर्मू को पुलिस ने मार गिराया था। ग्रामीण एसपी शैलेंद्र वर्णवाल ने बताया कि मोहन मुर्मू झोरो का बहनोई है। सरेंडर करने वाले दोनों नक्सलियों मोहन मुर्मू और सुंदर सोरेन विकास मेले के मंच से जनता से रूबरू भी हुए।

Posted By: Inextlive