नौ क्रिकेटरों पर लगाया दो साल का प्रतिबंध!
JAMSHEDPUR: कीनन स्टेडियम स्थित जेएससीए कार्यालय में आयोजित टूर्नामेंट सब कमेटी की बैठक के बाद संघ के उपाध्यक्ष असीम कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ क्रिकेटरों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि नौ ऐसे खिलाड़ी, जो शक के दायरे में हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही है।
अंडर-16 एज ग्रुप के सभी क्रिकेटर अंडर-16 आयु वर्ग के हैं। जिन खिलाडि़यों पर प्रतिब ंध लगे हैं उनमें जमशेदपुर और हजारीबाग के दो-दो तथा धनबाद, रांची, गढ़वा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। BCCI ने जिन खिलाडि़यों को ओवरएज अथवा उम्र संबंधी प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ का दोषी पाया गया, उन सभी क्रिकेटरों पर राज्य संघ ने दो साल प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे क्रिकेटरों की संख्या नौ है। तो बच सकते हैं कार्रवाई सेसाथ ही नौ ऐसे भी क्रिकेटर हैं, जिनके प्रमाण पत्र पर बीसीसीआई को शक है, उन्हें प्रमाण पत्र की मूल प्रति सौंपने को कहा गया है। जिनके प्रमाण पत्र सही होंगे वे कार्रवाई से बच जाएंगे, लेकिन जिनके प्रमाण पत्र गलत पाए जाएंगे उन पर भी दो साल का प्रतिबंध लगना तय है। इन क्रिकेटरों को प्रमाण पत्र जांच कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। जेएससीए की ओर से आठ सितंबर को अंडर-16 आयु वर्ग के 49 लड़कों का मेडिकल कराया गया था। इनमें से 31 उलीर्ण हुए, जबकि नौ पर प्रतिबंध लग चुका है और नौ शक के घेरे में हैं।
जिन पर लगा प्रतिबंध नाम जिलाअमन उपाध्याय हजारीबागनिखिल राज हजारीबागजय भट्टाचार्य धनबादमो। मोनीष हुसैन रांचीमोहित राज गढ़वारितेश कुमार यादव जमशेदपुरविशाल सिंह जमशेदपुररोशन खालखो गुमलाविजय मुर्मू पश्चिमी सिंहभूमइन पर है शकअनस अहमद सिमडेगासाहिल खान सिमडेगाअरशद अली पाकुरसमसुद विश्वास पाकुरसुमित कुमार सिंह दुमकाहार्दिक सुमन गिरिडीहअंकित कुमार पांडे गढ़वाअर्णव कुमार प्रसाद जमशेदपुरअभिषेक केरकेट्टा लातेहार