जमशेदपुर : बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल के पास निर्माणाधीन पानी टंकी के पास राजू सब्जी उर्फ राजू सिंह की गला रेतकर, पेट और शरीर में कई हिस्से में धारदार हथियार से घोंपकर कर दी गई। मृतक कुछ माह पहले जेल से रिहा हुआ था। बागबेड़ा पुलिस ने उसे पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रिहाई के बाद सीसीए के तहत उसे प्रतिदिन थाना में हाजिरी लगानी होती थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांधीनगर में रहता था। उसकी गतिविधि आपराधिक रही है।

जा चुका था जेल

हत्या, फाय¨रग, चोरी छिनतई जैसे आपराधिक मामलों में वह जेल भी जा चुका था। रविवार सुबह लोगों ने रेलवे के निर्माणाधीन पानी टंकी के पीछे उसका शव देखा। गला रेता हुआ था। शरीर में कई जगहों पर गंभीर जख्म के निशान है। सूचना पर बागबेड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की जा रही है। हत्या में शामिल अजय उर्फ छोटका समेत चार को हिरासत में लिया है। सभी ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त भुजाली को भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या की गई। मृतक के स्वजनों ने बताया राजू को शनिवार रात चार लोग घर से बुला ले गए थे। इसके बाद वह वापस घर नही लौटा। रविवार सुबह उसका शव मिला। उसके घर से बुलाकर ले जाने वाले चार युवकों को पुलिस ने हत्या के कुछ समय बाद ही खोज निकाला। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

इसलिए किया मर्डर

बागबेड़ा थाना क्षेत्र रामनगर में संचालित होने वाले जुआ अड्डा पर राजू सब्जी ने चार दिन पहले रुपये की छिनतई कर ली थी। अजय उर्फ छोटका समेत चार के साथ मारपीट की थी। छोटका के मुंह पर राजू सब्जी ने पेशाब कर दिया था जिसके बाद से सभी राजू सब्जी की तलाश कर रहे थे। शनिवार रात को ही वह कहीं बाहर से आया था। छोटका समेत चार युवक राजू सब्जी के घर शनिवार रात आठ बजे पहुंचे। उसे घर से बुलाकर पूरी योजना के तहत ले गए। सभी ने साथ ही शराब सेवन किया। राजू सब्जी अधिक नशे में हो गया। इसके बाद छोटका और उसके साथियों ने भुजाली और चाकू घोंपकर राजू सब्जी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानी टंकी के पास रख दिया।

Posted By: Inextlive