छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: जमशेदपुर से सटे चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र कांड्रा सड़क मार्ग पर ग्राम खूंटी पहाड़धार स्थित हु¨डग होटल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने रविवार शाम साढ़े पांच बजे राजमोहन महतो उर्फ राजू महतो की ताबड़तोड़ फाय¨रग कर हत्या कर दी। इसके बाद पिस्तौल लहराते अपराधी भाग निकले। जख्मी को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़ में सरेशाम गोली मार हत्या किए जाने की घटना से दहशत का माहौल है। घटनास्थल से म़ृतक का घर करीब आधा किलोमीटर दूर है।

होटल में लेटा था

जानकारी के अनुसार राजू महतो चौका दुलमी के साप्ताहिक हाट गया था। हाट से सब्जी, मांस-मछली लेकर घर आया और घर में सभी सामान को रख कर वापस हु¨डग होटल में गया। होटल के बाहर राजू महतो खटिया में लेटा हुआ था। इस दौरान एक पल्सर बाइक से दो अपराधी वहां आए और राजू महतो पर अंधाधुंध फाय¨रग करके बाइक से ही कांड्रा की ओर भाग गए। राजू को छाती और आस-पास चार गोली लगी है। फाय¨रग की आवाज सुन वहां आस-पास एकत्र लोग होटल की ओर भाग गए। मौके पर पुलिस पहुंची और कारतूस का पांच खोखा बरामद किया।

नहीं थी किसी से दुश्मनी

इधर मृतक के पिता ठाकुर दास महतो ने बताया कि अपराधियों ने उनके बेटे को चार गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई थी। उनका बेटा चौका के नरसिंह इस्पात कंपनी में ठेकेदार के अधीन काम करता था। उसका किसी से कोई झगड़ाया दुश्मनी भी नहीं था। बताया कि बेटा घर से शाम पांच बजे निकला। फाय¨रग की जानकारी मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे। इधर इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो बेटी और एक बेटा है।

Posted By: Inextlive