- 126 नए केस मिले, पांच दिनों में चौथी बार सौ पार

- राज्य भर में 209 पॉजिटिव, 6 संक्रमितों की हुई मौत

रांची: रांची में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड संक्रमित मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भी कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा सौ पार कर गया। सिटी में इस बार 126 नए मरीज मिले। इसके साथ ही अब रांची में एक्टिव केसेज की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। शनिवार को राज्य भर से 209 पॉजिटिव केस मिले। रांची के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस पलामू से मिले। यहां से 26 नए मरीजों की पहचान हुई। इधर, शनिवार को कोरोना से राज्य भर में छह लोगों की मौत भी हुई। रांची में दो की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जमशेदपुर से दो, धनबाद से एक और रामगढ़ से एक की मौत की पुष्टि हुई है।

कब मिले कितने मरीज

तारीख झारखंड रांची

18 जुलाई 275 61

19 जुलाई 153 33

20 जुलाई 178 71

21 जुलाई 374 106

22 जुलाई 439 125

23 जुलाई 403 198

24 जुलाई 243 51

25 जुलाई 209 126

Posted By: Inextlive