- राज्य के 14 जिलों से मिले 602 कोरोना पॉजिटिव केस

- जमशेदपुर में 41 संक्रमित पाए गए, तीन लोगों की मौत

रांची: राज्य में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर दिन औसतन 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को राज्य के 14 जिलों से 602 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई। एक बार फिर रांची में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। सोमवार को रांची से 130 इन्फेक्टेड केस मिले। इन सभी को कोविड सेंटर्स में एडमिट करने की प्रक्रिया देर रात तक चल रही थी। रांची के 34 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। इस बीच जमशेदपुर से 41 नए इन्फेक्टेड केस सामने आए। जमशेदपुर से ही तीन लोगों की मौत की सूचना है। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13484 हो गई है।

इन जिलों से मिले नए मरीज

नये मामलों में बोकारो से 8, पूर्वी सिंहभूम से 41, हजारीबाग से 90, लातेहार से 31, पाकुड़ से 12, रामगढ़ से 54, रांची से 130, साहेबगंज से 34, सरायकेला से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 25, जामताड़ा से 41, खूंटी से 92, गुमला से 23 और पलामू से 8 शामिल हैं।

जुलाई में रांची में सबसे ज्यादा मामले

रांची में जुलाई के महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। सिर्फ एक महीने में ही 1873 मामलों की पुष्टि हुई। सभी रांची जिला के रहने वाले हैं। अब तक कोई ऐसा इलाका नहीं बचा है जो संक्रमण से दूर हो। शहर से प्रखंड और फिर गांवों में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ¨हदपीढ़ी में अब तक कुल 145 मामले मिले थे। जबकि अब रिम्स ¨हदपीढ़ी को पछाड़ते हुए नंबर एक पर पहुंच चुका है। भर्ती मरीज, डॉक्टर, नर्स समेत अन्य कर्मचारियों को मिलाकर अब तक कुल 166 पॉजिटिव मामले मिल चुके हैं।

रिम्स में गई 46 जानें

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में कोरोना से इलाज के दौरान 46 मरीजों ने जान गंवाई है। 46 मौत में रांची जिले के रहने वाले 21 लोग हैं। 3 की मौत अप्रैल में, 1 की मौत मई में, 5 की मौत जून में, 12 की मौत जुलाई में हुई है।

रांची में ऐसे बढ़े मामले

महीना - पॉजिटिव - मौत

मार्च - 1 - 0

अप्रैल - 82 - 3

मई - 49 - 1

जून - 95 - 5

जुलाई - 1873 - 12

अगस्त - 392 - 0 (तीन दिनों में)

Posted By: Inextlive