कुल पॉजिटिव - 98610

एक्टिव - 6122

रिकवर - 91629

मौत - 859

- महीने के शुरुआत में 3518 एक्टिव केसेज थे, अब बचे 2002 केस

- राज्य भर में 549 नए केसेज के मुकाबले 625 हुए रिकवर

रांची: रांची में कोरोना के नए केसेज के मुकाबले लोगों की रिकवरी तेज गति से हो रही है। पिछले 22 दिनों में रांची के 1500 लोगों ने कोरोना को मात दी है। एक अक्टूबर को जहां 3518 एक्टिव केसेज थे, वहीं अब 2002 सक्रिय मामले बचे हैं। इस तरह बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना पर जीत दर्ज की है। हालांकि, अब भी रांची में ही सबसे ज्यादा मरीज हैं। गुरुवार को झारखंड में 549 नए मरीजों की पहचान हुई। इसमें रांची के 151 नए मरीज शामिल हैं।

20 जिलों से 625 रिकवर

राज्य के 20 जिलों में गुरुवार को 625 लोगों ने कोरोना को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हासिल किया। वहीं रांची में 171 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि, रांची में चौबीस घंटों के भीतर 4 लोगों की मौत भी हुई। इसके अलावा बोकारो में 2, धनबाद व कोडरमा में 1-1 मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यहां से मिले इतने मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 23 जिलों से 549 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 151, बोकारो से 48, देवघर से 32, धनबाद से 60, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम से 33, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 5, गुमला से 22, हजारीबाग से 8, जामताड़ा से 16, खूंटी से 16, कोडरमा से 3, लातेहार से 14, लोहरदगा से 6, पाकुड़ से 6, पलामू से 27, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 2, सरायकेला से 10, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम से 61 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक राज्य में 98 हजार 610 पॉजिटिव केसेज पाए गए हैं। इनमें से 91 हजार 629 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 859 की मौत हो गई है। इस तरह अब राज्य भर में 6122 एक्टिव केसेज बचे हैं।

Posted By: Inextlive