-राज्यभर में 490 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए

- कोरोना से जंग में 3 लोगों ने जान गंवाई, 769 हुए रिकवर

-सिटी में कोरोना संक्रमण के 152 नए केस, 338 ने दी मात

RANCHI: रांची में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 152 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 338 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद राजधानी रांची में 2166 कोरोना पॉजिटिव के मामले बच गए हैं। राज्यभर की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 490 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना से जंग में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। 769 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली है। इससे साफ है कि अब मरीजों के मिलने का सिलसिला कम हो रहा है। राज्य में कोरोना का आंकड़ा 96,352 तक पहुंच गया है। जबकि 89,780 लोग कोरोना को हराकर रिकवर हो चुके हैं।

इन जिलों में मिले मरीज

रांची 152

बोकारो 77

चतरा 0

देवघर 20

धनबाद 31

दुमका 6

पूर्वी सिंहभूम 52

गढ़वा 10

गिरिडीह 4

गोड्डा 6

गुमला 12

हजारीबाग 15

जामताड़ा 4

खूंटी 8

कोडरमा 7

लातेहार 8

लोहरदगा 5

पाकुड 0

पलामू 4

रामगढ़ 29

साहेबगंज 8

सरायकेला 21

सिमडेगा 1

पश्चिमी सिंहभूम 10

नगर निगम के दो कमर्ी संक्रमित

रांची नगर निगम के दो कर्मी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक कर्मी स्थापना व दूसरा कर्मी अभियंता शाखा में कार्यरत हैं। दोनों शुक्रवार को निगम दफ्तर में लगे कोरोना जांच केंद्र में सैंपल दिए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आई। इधर, दोनों कर्मी आम दिनों की तरह सोमवार को निगम में ड्यूटी कर रहे थे। दोनों में अभी कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। दोनों में संक्रमण पाए जाने के बाद निगम कार्यालय में डर का माहौल है। अब तक निगम में 60 से अधिक कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें करीब 25 सफाईकर्मी हैं। इसके अलावा मेयर आशा लकड़ा सहित दो उप नगर आयुक्त पूर्व में संक्रमित हो चुके हैं।

आइसोलेशन में है निगम का स्वास्थ्य शाखा

सिटी मैनेजर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर निगम का स्वास्थ्य शाखा आइसोलेशन में चला गया है। इस कारण निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का कार्य धीमा पड़ गया है। स्वास्थ्य अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं हो पाने के कारण निगम प्रमाणपत्र निर्गत नहीं कर पा रहा है। स्थिति सामान्य होने में अभी तीन से चार दिन लगेंगे। शुक्रवार को निगम दफ्तर में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया था, जिसमें 51 लोगों ने जांच कराई थी। इसमें एक बाहर का व्यक्ति संक्रमित पाया गया था।

Posted By: Inextlive