झारखंड में 160 नए कोरोना पॉजिटिव, छह ने गंवाई जान
सक्रिय मरीज : 2884
अब तक स्वस्थ : 2810 कोरोना के कुल मामले : 5759 अबतक मौत : 65 रांची : झारखंड में भले ही देश की तुलना में कोरोना से होनेवाली मौत की दर कम है, इसके बावजूद यहां अब प्रति 100 मरीजों में एक मरीज की मौत होने लगी है। हाल के दिनों में लगभग रोज कोरोना मरीजों की मौत होने से यह दर बढ़ी है। हालांकि अब तक जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एक दिन पहले रविवार को पांच मौत होने के बाद सोमवार को भी राज्य में छह मरीजों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर वृद्ध और कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। इधर, सोमवार को भी खबर लिखे जाने तक राज्य में 160 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं, 92 मरीज स्वस्थ भी हुए।सोमवार को रांची के रिम्स में एक मरीज की मौत हो गई। धनबाद का रहनेवाला 70 वर्षीय यह मरीज रिम्स कोविड अस्पताल में भर्ती था। यह मरीज बाथरूम में गिरा मिला, इधर, गढ़वा के रंका में 54 वर्षीय आंगनबाड़ी सेविका की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेढ़ वर्षों से यह महिला सांस की बीमारी से पीडि़त थी। वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं मानगो, सोनारी और कदमा की हैं, जबकि एक अन्य मरीज बारीडीह का रहनेवाला है। चारों मरीज वृद्ध थे तथा दूसरी अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। मानगो की 60 वर्षीय महिला किडनी बीमारी से ग्रसित थी। वहीं, सोनारी की 61 वर्षीय महिला को निमोनिया की शिकायत के बाद 18 जुलाई को ही टीएमएच में भर्ती कराया गया था। कदमा की रहने वाली 82 वर्षीय महिला को भी सांस में परेशानी के बाद भर्ती किया गया था। इस माह संक्रमण के बढऩे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों से लगातार 200 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को भी देर रात आंकड़ा 200 से ऊपर होने की संभावना है। राज्य में अब पूर्वी ड्क्षसहभूम, रांची, हजारीबाग, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार तथा रामगढ़ जिलों में 100-100 से अधिक सक्रिय केस हो गए हैं।
रांची में मिले सबसे अधिक 68 मरीजसोमवार को रांची में 68, गढ़वा में 35, धनबाद में 27, गिरिडीह में आठ, हजारीबाग, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में चार-चार, पलामू तथा पाकुड़ में तीन-तीन, रामगढ़, देवघर, साहिबगंज तथा लोहरदगा में एक-एक नए मरीज की पहचान हुई। रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 22 पुलिस कर्मी जांच में संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पाकुड़ में 30, लोहरदगा में 27, हजारीबाग में 18, पश्चिमी सिंहभूम में 11, पूर्वी सिंहभूम में तीन, पलामू में दो, रांची में एक मरीज स्वस्थ भी हुए।
कब मिले कितने मरीज 13 जुलाई - 204 14 जुलाई - 268 15 जुलाई - 330 16 जुलाई - 229 17 जुलाई - 305 18 जुलाई : 289 19 जुलाई : 200