RANCHI : राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वालों के लिए नगर निगम ने 23 और सिटी बसें उतार दी हैं। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने वालों को राहत मिलेगी। इतना ही नहीं, कम खर्च में ये लोग अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे। ये बसें सिटी के अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इसके अलावा बची हुई बसों को भी जल्द ही सिटी की सड़कों पर उतारने की तैयारी है। बताते चलें कि रांची नगर निगम के पास 91 बसें हैं।

मेन रोड में चल रहीं 22 बसें

मेन रोड में नगर निगम की 22 बसें चल रही हैं। इसमें से दो बसें केवल महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। इन बसों में ड्राइवर पुरुष है। बाकी महिलाएं कंडक्टर है और टिकट काटने का काम भी उन्हीं का है, जिससे कि महिलाओं का सफर आरामदेह बन गया है। वहीं बाकी की 20 बसें जेनरल हैं जिसमें सभी लोग सफर कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अल्बर्ट एक्का चौक से राजेंद्र चौक का किराया 5 रुपए है। ऐसे में लोगों की जेब का खर्च भी कम हो गया है।

91 में 55 बसें रोड पर उतरीं

नगर निगम की 91 सिटी बसों में से 55 बसों का परिचालन शुरू हो गया है। वहीं हैंडओवर लेने के बाद खराब पड़ी बसों को रिपेयरिंग कराने की तैयारी भी तेज हो गई है। ट्रांसपोर्ट सेल के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बसों को दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं इलेक्शन में भी बसों की मांग करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन बसों की मांग करेगा तो चालू बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी। वहीं इलेक्शन खत्म होने के बाद सभी बसों को रोड पर उतार दिया जाएगा।

Posted By: Inextlive