रांची: राज्य में एक बार फिर एक दिन में एक हजार से ज्यादा नए संक्त्रमितों की पहचान हुई है। रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों से कोरोना के 1323 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं अच्छी बात यह रही कि 1182 ने इस वायरस को मात देते हुए विभिन्न अस्पतलों से डिस्चार्ज भी हासिल किया। इस बीच 10 लोगों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। रांची में रविवार को किसी की भी मौत कोरोना से नहीं हुई। हालांकि, सबसे ज्यादा संक्त्रमित (248) रांची से ही मिले। रांची से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 370 रही। दूसरी ओर, जमशेदपुर से रविवार को सबसे ज्यादा 404 मरीज रिकवर हुए।

दुमका जेल के 133 कैदी संक्त्रमित

दुमका सेंट्रल जेल के 133 कैदियों समेत 157 नए मरीज मिले हैं। यहां शनिवार को भी 50 कैदी संक्त्रमित मिले थे। इधर, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में चा मरीज की मौत इलाज के क्त्रम में हो गई। टीएमएच में जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें पश्चिमी सिंहभूम के एक तथा पूर्वी सिंहभूम के तीन मरीज शामिल हैं। वहीं, गढ़वा स्थित रमना के एक मरीज की मौत रिम्स में हो गई।

इन जिलों से मिले मरीज

राज्य सरकार की ओर से रविवार को देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 1323 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 248, बोकारो से 178, चतरा से 110, देवघर से 16, धनबाद से 31, दुमका से 157, पूर्वी सिंहभूम से 85, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 69, गोड्डा से 21, गुमला से 20, हजारीबाग से 37, जामताड़ा से 25, खूंटी से 11, कोडरमा से 26, लातेहार से 9, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 124, सहिबगंज से 15, सरायकेला से 62, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज शामिल हैं। इस तरह अब राज्य में कुल संक्त्रमितों का आंकड़ा 38435 हो गया है। हालांकि, 26448 मरीजों के स्वस्थ होने और 410 की मौत के बाद अब राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 11577 बची है।

आज 1.40 लाख लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

कोरोना वायरस के संक्त्रमण की जांच में तेजी लाने के लिए छठा विशेष जांच अभियान सोमवार को पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इस विशेष जांच अभियान में रैपिड एंटीजन टेस्ट से कुल 1.40 लाख लोगों की कोरोना जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आठ जिलों में प्रति जिले 7500 सैंपल जांच का लक्ष्य है। ये वैसे जिले हैं, जहां कोरोना की संक्त्रमण दर अधिक है। इनमें रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, हजारीबाग तथा पलामू शामिल हैं। शेष 16 जिलों में पांच-पांच हजार सैंपल जांच का लक्ष्य रखा गया है।

इन लोगों का होगा टेस्ट

इस विशेष जांच अभियान के तहत संक्त्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों, बुजुर्गो तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों, एंबुलेंस चालकों आदि की कोरोना संक्त्रमण की जांच की जाएगी। इनके अलावा हाट-बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रह रहे लोगों की भी कोरोना जांच इस अभियान के तहत की जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए चलाए गए विशेष जांच अभियान के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार जांच की रफ्तार बढ़ाने के लिए इस टेस्ट को बढ़ावा दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस माध्यम से होने वाली जांच के नतीजे आधे घंटे में ही सामने आ जाते हैं।

Posted By: Inextlive