10 से 14 वर्ष एजग्रुप के 987 प्लेयर्स ने दिया था ट्रायल. हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला मुख्यालय में रखकर सालोभर दी जाएगी ट्रेनिग.


रांची (ब्यूरो)। हॉकी की नर्सरी सिमडेगा ने 30 खिलाडिय़ों को वेल ट्रेंड करके स्टेट व नेशनल लेवल प्लेयर्स बनाने की पहल की है। योजना के तहत जिला के सुदूरवर्ती में ओपन प्रतियोगिता आयोजित कर 10 से 14 वर्ष के खिलाडिय़ों का चयन किया है। प्रतियोगिता में कुल 987 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था और उनमें 123 खिलाड़ी चयनित हुए थे। इन 123 खिलाडिय़ों का आज फाइनल सेलेक्शन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हुआ, जहां 6 घंटे लगातार चयन ट्रायल के बाद 30 खिलाड़ी फाइनल रूप से चयनित किए गए। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनवेगी ने चयनित खिलाडिय़ों को कागजात जल्द से जल्द जमाकर नामांकन कराने को कहा है। सालभर होगी ट्रेनिंग
इन्हें जिला मुख्यालय में रखकर सालोंभर हॉकी का अभ्यास हॉकी सिमडेगा द्वारा कराया जाएगा। खिलाडिय़ों को अभ्यास करने के बाद इन खिलाडिय़ों को राच्य व देश के विभिन्न बड़े खेल प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने के साथ ही राष्ट्रीय व राच्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में खेलने का भी अवसर दिया जाएगा।ब्वॉयज प्लेयर्स पर जोर


हॉकी सिमडेगा ने बालक हॉकी खिलाडिय़ों के रिजल्ट को बेहतर करने के लिए अपने स्तर से 2016 से जिला मुख्यालय में रखकर ट्रेनिंग की शुरुआत की थी, जिससे रिजल्ट बेहतर मिला और वहां रहकर ट्रेनिंग कर रहे या यहां से वर्षों तक ट्रेनिंग लिए नौ खिलाड़ी पिछले वर्ष राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड टीम में चुने गए थे। इसके बाद झारखंड टीम झारखंड-बिहार के इतिहास में पहली बार स्वर्ण पदक जीती थी। इन्हें किया जाएगा ट्रेंडरविंद्र प्रधान, सुमित किंडो, शाहिद लुगुन, अनमोल टोप्पो, सीमोन कंडुलना, प्रकाश जोजो, विजय बागे, अभिजीत सोरेंग, आश्विन परवार, विनय बड़ा, अर्पण लकड़ा, कारण ओप्पो, आशीष लफड़ा, यीशु तिर्की, विनित तिर्की, राहुल एक्का, गुलशन खेस, अश्विन लकड़ा, दीपक कंडुलना, इस्माइल किड़ो, ऋषभ कुल्लू, सिकंदर मिंज, अल्बर्ट सोरेन, अर्पण तिर्की, अर्पण लकड़ा, हर्षित बरवा, विक्की सोरेन, सुधीर तिर्की, विनय तिर्की, मनीष मांझी, विकास सिंह का चयन हुआ है।

Posted By: Inextlive