रांची में 71 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
- एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले
- राज्य भर में 316 नए केस मिले, दो की मौत - नौ जिलों के 57 मरीजों ने दी कोरोना को मात सक्रिय मरीज : 2039 अब तक स्वस्थ : 2485 कोरोना के कुल मामले : 4562 अबतक मौत : 38रांची: राज्य में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। बुधवार को राजधानी रांची समेत राज्य के 21 जिलों से 316 नए मरीजों की पहचान हुई। अकेले रांची में सबसे ज्यादा 71 मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यानी मंगलवार को रांची से 59 मरीज मिले थे। इसके साथ ही रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 344 हो गई है। वहीं राज्य भर में अब 2039 एक्टिव केस हो गए हैं। कोरोना के कुल मामले 4562 हो चुके हैं। इनमें से 2485 स्वस्थ भी हुए हैं। इस बीच जमशेदपुर और हजारीबाग के एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।
यहां से मिले इतने मरीजबुधवार को चतरा से 5, देवघर से 1, धनबाद से 14, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 27, गिरीडीह से 19, गोड्डा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 61, जामताड़ा से 1, खूंटी से 1, लातेहार से 23, लोहरदगा से 15, पलामू से 7, रामगढ़ से 30, रांची से 71, साहिबगंज से 11, सराईकेला से 2, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 10 मरीजों की पहचान हुई।
प्रतिदिन औसतन 125 मरीज राज्य में 30 जून तक कोरोना के कुल 2490 मामले थे जो 15 जुलाई तक बढ़कर 4440 हो गए। इस तरह इस माह प्रतिदिन औसतन 125 मरीज मिले हैं। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2039 हो गई है। हालांकि अबतक 2485 मरीज संक्रमण को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं। बुधवार को भी 57 मरीज स्वस्थ हुए। बता दें कि 30 जून तक सक्रिय केस की संख्या 591 ही थी। 15 दिनों में यह संख्या लगभग तीन गुना हो गई। कब मिले थे कितने मरीज 7 जुलाई - 179 8 जुलाई - 136 9 जुलाई - 170 10 जुलाई - 156 11 जुलाई - 162 12 जुलाई - 94 13 जुलाई - 268 14 जुलाई - 247 बाल-बाल बचे मथुरा महतोझारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह टुंडी के वर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद धनबाद में इलाजरत थे। बीती रात 12.30 बजे सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें धनबाद से जमशेदपुर रेफर किया गया। रास्ते में झरिया के निकट हिरनी मंदिर के पास एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। तत्काल उन्हें एम्बुलेंस बदल कर जमशेदपुर लाया गया। उनका इलाज जमशेदपुर में किया जा रहा है। हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।