कुल पॉजिटिव - 101287

एक्टिव केसेज - 5196

रिकवर - 95208

मौत - 883

- राज्य भर में 323 नए मरीजों की हुई पहचान, 421 स्वस्थ

- रांची में अब भी सबसे ज्यादा नए संक्रमित, किसी की नहीं गई जान

रांची: राज्य में कोरोना की रफ्तार रफ्ता-रफ्ता कम होती जा रही है। लगातार नए मरीजों से ज्यादा रिकवर हो रहे हैं। रांची को छोड़ किसी जिले में हफ्तों से सौ से ज्यादा मरीज नहीं मिले हैं। 16 जिले तो ऐसे हैं, जहां एक दिन में दस से भी ज्यादा मामले नहीं आ रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की रफ्तार बढ़ी है। अब तक राज्य में 95208 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। बड़ी संख्या में लोगों के स्वस्थ होने के कारण अब सभी 24 जिलों में केवल 5196 एक्टिव केसेज बचे हैं। इसी रफ्तार से लोग स्वस्थ होते रहे, तो जल्द ही आधे से ज्यादा जिले कोरोना से मुक्त हो जाएंगे।

रांची में 138 हुए स्वस्थ

शुक्रवार को रांची में 138 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा अन्य जिलों से भी 283 मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से घर वापसी की। शुक्रवार को बोकारो के 54, देवघर के 12, धनबाद के 31, दुमका के 06, जमशेदपुर के 28, गढ़वा के 10, गिरिडीह के 02, गोड्डा के 08, गुमला के 15, हजारीबाग के 07, जामताड़ा के 35, खूंटी के 05, कोडरमा के 07, पाकुड़ के 05रामगढ़ के 08, साहिबगंज के 02, सरायकेला के 12, सिमडेगा के 12 एवं पश्चिमी सिंहभूम के 23 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें वैसे मरीज भी शामिल हैं, जो घर पर ही आइसोलेशन में थे। इन्हें अब भी 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।

31 केंद्रों पर कोविड-19 की जांच आज

रांची जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए एक बार फिर से मास टेस्ट ड्राइव शनिवार को चलाया जाएगा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 31 जांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां लोग अपना कोविड-19 जांच करवा सकते हैं। इन सभी जांच केंद्रों पर ट्रूनाट, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। सुबह 10 से शाम छह बजे तक लोग निर्धारित जांच केंद्र पर पहुंचकर अपनी जांच करवा सकते हैं।

शहरी क्षेत्र में यहां बनाए गए जांच केंद्र

- बीओसी कैंपस, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया

- बिग बाजार, कांके रोड

- जिला स्कूल, शहीद चौक

- होटवार जेल

- बकरी बाजार

- डोरंडा कालेज

- रेड क्रॉस

- एजी आफिस, डोरंडा

- सदर अस्पताल

- हटिया गवर्नमेंट स्कूल, कल्याणपुर

- रातू रोड, मौर्य बैंक्वेट हॉल

- तरुण विकास स्कूल, चुटिया

- बरियातू गवर्नमेंट स्कूल

- आजाद हाई स्कूल, कर्बला चौक

रूलर एरिया में यहां होगी जांच

- तिगरा पंचायत, रातू

- बलसोकरा पंचायत, चान्हो

- ब्राम्बे बाजार मांडर

- बमने पंचायत भवन खलारी

- पंचायत भवन जेडिया ओरमांझी

- मूरी चेकपोस्ट सिल्ली

- चचकोपी बेड़ो

- मिडिल स्कूल टाटीसिल्वे, नामकुम

- ककरिया मिडिल स्कूल, लापुंग

- निलय कालेज ठाकुरगांव, बुढ़मू

- जलछाजन ट्रे¨नग सेंटर, नगड़ी

- शिव मंदिर, लक्ष्मण चौक, कांके

- कम्युनिटी हॉल सेंटर, अनगड़ा

- अनुमंडल हास्पिटल, बुंडू

- कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सोनाहातू

- पीएचसी, तमाड़

- नावाडीह पंचायत भवन, राहे

यहां से मिले इतने मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 22 जिलों में 323 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 109, बोकारो से 29, देवघर से 30, धनबाद से 35, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 31, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 13, गुमला से 10, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 2, खूंटी से 6, कोडरमा से 6, लातेहार से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 9, साहिबगंज से 3, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 1 नए संक्रमित की पहचान हुई। शुक्रवार को राज्य में किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई। वहीं अब तक कोरोना के कुल 101287 मामले सामने आए हैं। इसमें 95208 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 883 की मौत हो चुकी है। इस प्रकार अब झारखंड में 5196 एक्टिव केसेज बचे हैं। केवल रांची और जमशेदपुर में 3000 से ज्यादा एक्टिव केसेज हैं। अन्य जिलों में 1900 के आसपास एक्टिव केसेज बचे हैं। सभी का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों तथा होम आइसोलेशन में चल रहा है।

Posted By: Inextlive