- राज्य भर में 1365 नए मरीज मले, 10 की मौत

- 20 जिलों के 633 मरीजों ने दी कोरोना को मात

रांची: तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रांची में एक बार फिर बड़ी संख्या में नए मरीजों की पहचान हुई है। गुरुवार को रांची में 328 नए मरीज मिले। दूसरी ओर सिटी में 61 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं दूसरी ओर राज्य भर से 1365 नए मरीज मिले। वहीं 633 स्वस्थ भी हुए। इस बीच 10 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अकेले जमशेदपु में छह लोगों की मौत हुई। इसके अलावा धनबाद और तालेहार में एक-एक तथा रामगढ़ में दो मरीजों की मौत हुई।

यहां से मिले इतने मरीज

गुरुवार की देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 1365 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 328, बोकारो से 13, चतरा से 26, देवघर से 20, धनबाद से 36, दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम से 163, गढ़वा से 109, गिरिडीह से 64, गोड्डा से 15, गुमला से 28, हजारीबाग से 47, जामताड़ा से 23, खूंटी से 18, कोडरमा से 80, लातेहार से 44, लोहरदगा से 17, पाकुड़ से 8, पलामू से 27, रामगढ़ से 96, सहिबगंज से 88, सरायकेला से 22, सिमडेगा से 10, पश्चिमी सिंहभूम से 43 मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्त्रमितों की कुल संख्या 34676 हो गई है। हालांकि, इनमें 23119 के स्वस्थ होने के बाद अब सक्त्रिय मरीजों की संख्या 11180 रह गई है।

शिबू सोरेन का स्वास्थ्य बेहतर

कोरोना संक्त्रमित होने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदांता, गुरुग्राम गए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की सेहत अभी बेहतर है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शिबू सोरेन पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका रुटीन चेकअप किया जा रहा है। कुछ जांच होने बाकी हैं। दो दिन बाद उनका कोरोना टेस्ट भी होगा। जल्द ही वे स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। गुरुवार को भी उनका चेकअप वरिष्ठ डाक्टरों के दल ने किया।

Posted By: Inextlive