राज्यभर में मिले 1552 नए संक्रमित, टोटल आंकड़ा पहुंचा 52620

रांची: सिटी सहित पूरे झारखंड में कोरोना पॉजिटिव्स के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को सिटी में जहां 337 नए कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं स्टेट में कुल 1553 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52620 पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को 1366 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ राज्य में स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढ़कर 37550 पहुंच गई है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 14588 हो गई है। वहीं सोमवार को कोरोना से राज्यभर में 12 लोगों की मौत के साथ मरनेवालों की कुल संख्या बढ़कर 482 पहुंच गई है।

किस जिले में कितने

सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार 1553 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 337, बोकारो से 54, चतरा से 7, देवघर से 74, धनबाद से 34, दुमका से 20, पूर्वी सिंहभूम से 495, गढ़वा से 24, गिरिडीह से 36, गोड्डा से 7, गुमला से 6, हजारीबाग से 100, जामताड़ा से 5, खूंटी से 26, कोडरमा से 23, लातेहार से 11, लोहरदगा से 10, पलामू से 50, रामगढ़ से 134, सहिबगंज से 8, सरायकेला से 15, सिमडेगा से 20, पश्चिमी सिंहभूम से 57 मरीज शामिल हैं।

889 सैंपल लिए गए

रांची में कोविड-19 जांच के लिए सदर अंतर्गत आठ स्थानों पर संचालित किए जा रहे स्टैटिक जांच केंद्र में सोमवार को 889 सैंपल कलेक्शन किए गए। जिसमे 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और बाकी 762 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। वहीं सभी सेंटरों में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भी 47 लोगों के सैंपल लिए गए। •िाला स्कूल स्थित कलेक्शन सेंटर में 11, हरमू में 05, डोरंडा में 06, चुटिया में 01 और धुर्वा स्थित कैम्प में 24 सैंपल लिए गए।

Posted By: Inextlive