कुल पॉजिटिव - 100569

एक्टिव केसेज - 5363

रिकवर - 94326

मौत - 880

- राज्य भर में कोरोना के नए केसेज मिलने की रफ्तार हुई धीमी

- 21 जिलों के 452 मरीजों ने दी कोरोना को मात, चार ने तोड़ा गम

RANCHI:राज्य में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। एक माह पहले जहां अकेले रांची में तीन-चार सौ केस मिल रहे थे, वहीं अब पूरे राज्य में इतनी संख्या में नए मरीजों की पहचान हो रही है। ऐसे टेस्ट की संख्या कम होने से नहीं हुआ है, बल्कि सैंपल्स की संख्या अब भी 35 हजार से ज्यादा ही है। बुधवार को भी राज्य भर में 35347 सैंपल्स टेस्ट किए गए, जिसमें सिर्फ 345 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं राज्य के 21 जिलों में 452 मरीज स्वस्थ भी हुए।

रिकवरी रेट में भी सुधार

रिकवरी के मामले में झारखंड अब भी नेशनल रिकवरी रेट से आगे है। झारखंड में मरीजों के ठीक होने का औसत 93.79 फीसदी हो गया है। वहीं नेशनल रिकवरी रेट 90.90 परसेंट है। बुधवार को रांची के 102 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं बोकारो से 49, चतरा से 17, देवघर से 19, धनबाद से 36, दुमका से 19, जमशेदपुर से 30, गढ़वा से 07, गिरिडीह से 01, गोड्डा से 08, गुमला से 25, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 01, लातेहार से 09, लोहरदगा से 27, पाकुड़ से 02, पलामू से 10, रामगढ़ से 41, रांची से 102, साहिबगंज से 08, सरायकेला से 12 और पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई।

कहां से मिले कितने मरीज

बुधवार की रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 23 जिलों से 345 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 92, बोकारो से 30, देवघर से 19, धनबाद से 53, दुमका से 5, पूर्वी सिंहभूम से 27, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 3, गुमला से 14, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 5, खूंटी से 1, कोडरमा से 7, लातेहार से 2, लोहरदगा से 26, पाकुड़ से 2, पलामू से 2, रामगढ़ से 3, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 5, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 11 नए मरीजों की पहचान हुई।

अब 5363 एक्टिव केसेज

राज्य में अब तक 100569 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 94326 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। वहीं 880 की मौत हो चुकी है। इस प्रकार अब राज्य भर में 5363 एक्टिव केसेज बचे हैं। रांची में अब भी 1787 एक्टिव केसेज बचे हैं। वहीं जमशेदपुर में 1306 एक्टिव केसेज हैं।

चार की हुई मौत

बुधवार को कोरोना से 4 मरीजों की मौत हुई। इसमें रांची के 2, देवघर के 01 और लोहरदगा से 01 मरीज शामिल हैं। रांची में अब तक 174 लोगों की मौत हुई है। वहीं जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 333 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। अन्य जिलों में कोरोना से मरने वालों की संख्या सौ से कम (प्रति जिला) ही है।

Posted By: Inextlive