RANCHI:रांची नगर निगम ने सिटी को साफ और स्वच्छ बनाने को लेकर एक और कदम बढ़ा दिया है, जिससे कि नेचुरल कॉल आने पर लोगों को शर्मिदा नहीं होना पड़ेगा। वहीं, ज्यादा देर तक होल्ड भी नहीं करना होगा। चूंकि रांची नगर निगम अब शहर में मॉड्यूलर टॉयलेट की संख्या बढ़ा रहा है, जिसके तहत 48 मॉड्यूलर टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, इसकी सफाई से लेकर मेंटेनेंस तक की जिम्मेवारी भी रांची नगर निगम की होगी।

सिटी को स्मार्ट बनाने की कवायद

ओपन यूरिनेशन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए पहले सिटी में केवल पब्लिक टॉयलेट थे। इसके बाद कम्युनिटी टॉयलेट और सुलभ शौचालय भी बनाए गए ताकि लोग नेचुरल कॉल आने पर खुले में न जाएं। इसके बाद शहर को स्मार्ट बनाने के लिए मॉड्यूलर टॉयलेट बनाने की शुरुआत हुई। आज सिटी में 111 मॉड्यूलर टॉयलेट का नगर निगम निर्माण करा चुका है और इसका सिटी के लोग इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

सिंगल व डबल शीटेड होंगे टॉयलेट

नगर निगम सिटी में मॉड्यूलर टॉयलेट बनवा रहा है, जो कम जगह में तैयार हो जाता है। इसके साथ ही मेंटेनेंस में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है। जहां पर एक टॉयलेट बनाने में एवरेज 1 लाख रुपए का खर्च आता है। ऐसे में साफ है कि नगर निगम ने अबतक टॉयलेट बनाने में लगभग एक करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं, वहीं 30 लोकेशन पर जल्द ही नए मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसमें सिंगल और डबल शीटेड टॉयलेट होंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 48 टॉयलेट की फैसिलिटी जल्द ही मिलने लगेगी।

ओपन में पकड़े जाने पर फाइन

ओपन यूरिनेशन करते हुए पकड़े जाने पर फाइन है। ऐसे में मॉड्यूलर टॉयलेट बनने के बाद लोगों की आदतों में सुधार आया है। लेकिन अब और टॉयलेट बन जाने के बाद सख्ती की जाएगी। वहीं किसी भी जगह पकड़े जाने पर फाइन भरना होगा। चूंकि ओपन यूरिनेशन से एक ओर जहां शहर गंदा होगा। वहीं बाहर से आने वालों के सामने शहर की इमेज भी खराब होगी। इसी को लेकर निगम पूरी तरह से तैयार है।

क्लीन और हाइजीन होगा पब्लिक टॉयलेट

रांची नगर निगम अब शहर के सभी पब्लिक टॉयलेट्स की सफाई को लेकर रेस हो गया है। इतना ही नहीं सिटी के सभी टॉयलेट्स की हर घंटे सफाई कराई जाएगी। इसके बाद पूरे शहर का टॉयलेट आप कभी भी नैचुरल कॉल आने पर इस्तेमाल कर सकेंगे। बताते चलें कि वर्तमान में पब्लिक टॉयलेट गंदा रहने के कारण लोग यूज नहीं करते थे। इसे लेकर निगम ने तैयारी कर ली है। जिससे कि यूज करने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्हें इंफेक्शन का डर भी नहीं होगा।

Posted By: Inextlive