सक्रिय केस की संख्या : 591

स्वस्थ हुए : 1884

कुल मामले : 2490

कुल मौत : 15

--------------

-मंगलवार को 60 नए कोरोना संक्रमित की पहचान, 35 स्वस्थ भी हुए

-सक्रिय केस की संख्या हुई 591, अबतक 1884 हो चुके स्वस्थ

रांची : झारखंड में भले ही प्रत्येक दिन कोरोना के केस मिल रहे हैं, लेकिन इसके संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई है। झारखंड में अब 39 दिनों में कोरोना के मरीज दोगुने हो रहे हैं। पूरे देश में यह दर 19 दिन है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की भी दर बढ़कर 75.66 फीसद हो गई है, जो राष्ट्रीय दर 59.07 फीसद से काफी अधिक है। इधर, मंगलवार को भी विभिन्न जिलों में 60 नए संक्रमित की पहचान हुई है। इनमें से अधिसंख्य की ट्रेवल हिस्ट्री है। राहत की बात है कि राज्य में मंगलवार को ही 35 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में सक्रिय केस की संख्या 591 हो गई है। यहां कोरोना के कुल मामले 2490 पहुंच गए हैं। हालांकि इनमें 1884 स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि राज्य में 15 कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य मरीज दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। कुछ मरीज की दुर्घटना के बाद पॉजिटिव होने की भी पुष्टि हुई थी।

मंगलवार को यहां मिले नए संक्रमित

सरायकेला-खरसावां : 25, धनबाद : 14, पूर्वी सिंहभूम : 11, साहिबगंज : 03, देवघर : 02 बोकारो : 01, दुमका : 01, गिरिडीह : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01

मंगलवार को यहां स्वस्थ हुए मरीज

सिमडेगा : 17, गिरिडीह : 14, खूंटी : 01, रामगढ़ : 01, रांची : 01, सरायकेला : 01

किस जिले में कितने कोरोना केस

जिला - सक्रिय केस - स्वस्थ हुए - मृत्यु - कुल मामले

बोकारो 17 27 02 46

चतरा 06 41 00 47

देवघर 14 30 00 44

धनबाद 56 111 00 167

दुमका 04 04 00 08

पूर्वी सिंहभूम 175 217 00 392

गढ़वा 06 97 00 103

गिरिडीह 10 80 02 92

गोड्डा 01 08 00 09

गुमला 46 70 01 117

हजारीबाग 54 135 03 192

जामताड़ा 05 23 00 28

खूंटी 01 27 00 28

कोडरमा 35 142 01 178

लातेहार 05 49 00 54

लोहरदगा 12 45 00 57

पाकुड़ 01 30 00 31

पलामू 03 50 00 53

रामगढ़ 08 113 00 121

रांची 53 165 04 222

साहिबगंज 08 03 01 12

सरायकेला-खरसावां 45 33 00 78

सिमडेगा 09 343 01 353

पूर्वी सिंहभूम 17 41 00 58

Posted By: Inextlive