- कोकर, अरगोड़ा और नरकोपी से एक-एक मरीज की पुष्टि

- रांची के एक मरीज को कोविड हॉस्पिटल से किया गया डिस्चार्ज

रांची: कोरोना के नए मरीजों का मिलना जारी है। गुरुवार को राज्य के 16 जिलों से 60 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 7 जिलों से 57 मरीज ठीक भी हुए हैं। रांची से तीन नए मरीजों में कोरोना इन्फेक्शन पाया गया है। इनमें से एक कोकर, एक ओरगोड़ा और एक बेड़ो के नरकोपी से है। इन सभी को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। वहीं रांची के एक मरीज को कोविड हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई।

सबसे ज्यादा जमशेदपुर के मरीज

गुरुवार को चतरा से 7, देवघर से 1, धनबाद से 3, पूर्वी सिंहभूम से 9, गढ़वा से 1, गिरीडीह से 7, गोड्डा से 1, हजारीबाग से 3, खूंटी से 2, कोडरमा से 8, लातेहार से 3, लोहरदगा से 1, पलामू से 8, रामगढ़ से 1, रांची से 3 और साहिबगंज से 2 लोगों में कोरोना का इन्फेक्शन पाया गया। इस तरह अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 2585 हो गई है।

77 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को अकेले हजारीबाग से 33 लोगों ने कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हासिल किया। इस बीच राज्य भर में रिकवरी रेट 77 फीसदी तक पहुंच गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को ट्वीट भी किया। श्री सोरेन ने कहा राज्य में रिकवरी रेट करीब 77 प्रतिशत पहुंच चुका है। नये संक्रमण के दरों में पिछले 20 दिनों में काफी कमी आयी है। यह सफलता कोरोना योद्धाओं और राज्यवासियों के सहयोग के कारण ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष अब भी जारी है। देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसलिए हमें और सतर्क रहने की आवश्यकता है। भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा पालन करें। आपस में दूरी रखें, लेकिन दिलों को जोड़े रखें। प्यार, भाईचारा, सौहार्द एवं आपसी सहयोग से ही हम कोरोना महामारी को दूर भगा पाएंगे।

Posted By: Inextlive