- राज्य भर में 530 नए मामले सामने आए, नौ की मौत

- 19 जिलों के 607 ने दी कोरोना को मात, रांची में 83 स्वस्थ

सक्रिय मरीज : 8981

अब तक स्वस्थ : 8998

कोरोना के कुल मामले : 18156

अबतक मौत : 177

रांची: राज्य भर में हर दिन कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही रांची में भी संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी रांची से 71 नए मरीजों की पहचान हुई। हालांकि, रांची से 83 मरीजों के ठीक होने की भी खबर है। सभी को कोविड हॉस्पिटल्स से छुट्टी दे दी गई है। इस बीच राज्य भर के जिलों में रविवार को 530 नए मामले सामने आए। साथ ही 9 की मौत की भी पुष्टि हुई है।

23 जिलों में मिले संक्रमित

रविवार को राज्य भर के 23 जिलों में नए संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा गढ़वा में 85 मरीज मिले। इसके अलावा बोकारो से 29, चतरा से 1, देवघर से 14, धनबाद से 18, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 49, गढ़वा से 85, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 8, गुमला से 12, हजारीबाग से 27, जामताड़ा से 3, खूंटी से 12, कोडरमा से 8, लातेहार से 18, पाकुड़ से 6, पलामू से 63, रामगढ़ से 9, रांची से 71, साहेबगंज से 14, सिमडेगा से 25, सरायकेला से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 44 लोग शामिल हैं। इधर, राज्य के छह जिलों के नौ मरीजों की मौत हो गई। जमशेदपुर में संक्रमित लोगों की मौत का सिलसिला थमता नहीं दिखा। रविवार को भी जमशेदपुर के टीएमएच में इलाजरत तीन मरीजों की मौत हो गई। उधर, गिरिडीह में नगीना रोड निवासी 58 वर्षीय पूर्व वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता की कोरोना से जूझते हुए मौत हो गई। वह संक्रमित पाए जाने के बाद घर पर ही आइसोलेशन में थे। दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम की भी एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, रांची से भी दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई।

Posted By: Inextlive