रांची नगर निगम को लोगों नें की शिकायत देर रात बजता है तेज आवाज में डीजे. निगम ने दिया निर्देश की देर रात डीजे पार्टी होने पर होगी कार्रवाई.

रांची (ब्यूरो)। राजधानी के बीच में जो रेस्टोरेंट, शादी घर और बैंक्वेट हॉल हैं, वहां बजने वाले तेज म्यूजिक और डीजे के कारण आसपास रहने वाले लोगों की नींद हर दिन खराब हो रही है। खासकर अभी जब शादियों का सीजन चल रहा है तो लोग तीन बजे रात तक जग रहे हैं। इन सब चीजों से परेशान होकर लोगों ने नगर निगम को शिकायत पत्र लिखा है कि प्लीज हमलोगों की रात की नींद वापस कर दीजिए। अब निगम ने सभी बैंक्वेट हॉल, शादी घर और रेस्टॉरेंट वालों को दिशा निर्देश जारी किया है कि जो समय सीमा तय की गई है, उसी समय पर म्यूजिक बजेगा। समय से अधिक होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कंप्लेन कर रहे लोग
मोरहाबादी, लालपुर, डंगराटरोली, रातू रोड इलाके में रहने वाले लोग देर रात तक कानफ ोड़ू आवाज में बजते डीजे और बैंड-बाजे से काफ परेशान हैं। खासकर शादी के सीजन में शोर रात में पढ़ाई करने वाले कॉलेज के विद्यार्थियों पर भारी पड़ रहा है, लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई प्रशासन नहीं कर रहा है।
मरीजों के लिए जानलेवा भी
प्रशासन को तेज आवाज में म्यूजिक डीजे बजाने पर जुर्माना करने का अधिकार भी है। दोषी के लिए कारावास का भी प्रावधान है। बावजूद इसके किसी पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। तेज आवाज में बजने वाला डीजे कमजोर दिल वाले, उम्रदराज व हृदयरोग से पीडि़तों या फि र कम उम्र के बच्चों के लिए प्राणघातक भी बन सकता है। डीजे 120-130 डेसीबल तक शोर पैदा करता है। यह खतरनाक ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इस दौरान ध्वनि में कंपन बेहद अधिक बढ़ जाती है। यही कंपन हृदय रोगियों के लिए जानलेवा हो सकती है।
फैशन हुआ डीजे का चलन
राजधानी के रेस्टॉरेंट और शादी घर में आजकल यह फैशन हो गया है कि सभा समारोह या फि र धार्मिक उत्सवों के दौरान डीजे जैसे खतरनाक वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। बड़े साउंड बाक्स के जरिए बजने वाले गानों की धुन भी कुछ अलग अंदाज में होती है। भारी-भरकम आवाज और कान फ ोड़ू संगीत से कुछ समय के लिए तो ऐसा लगता है।
कोई कार्रवाई नहीं
शहर मेंं रूफ टॉप पार्टी कल्चर काफ रफ्तार से बढ़ रही है। करीब सभी बार और रेस्टॉरेंट्स इस कल्चर को अपना रहे हैं। जबकि कानून में कहीं ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि छत का किसी तरह कॉमर्शियल यूज होना है। सिटी के जिन रेस्टॉरेंट या बार में इस तरह की रूफ टॉप पार्टी अरेंज हो रही है वो बिल्कुल गैरकानूनी है। रेस्टॉरेंट और बार के लाइसेंस में ओनर रूफ टॉप डीजे पार्टी अरेंज कर रहे हैं। शाम ढलते ही इन रेस्टॉरेंट और बार की छतों पर महफि ल सजने लगती है। जैसे-जैसे रात बढ़ती है शराब का दौर भी बढ़ता जाता है। वहां आसपास में रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। रात के नौ बजे से फु ल साउंड डीजे बजने लगता है, जिसकी आवाज दूर-दूर तक जाती है।
क्या कहती है पब्लिक
हमलोग को रात में सोना मुश्किल हो गया है। एक सप्ताह पहले तक इस इलाके में तीन बजे रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है। इसकी शिकायत निगम से की गई है। आखिर रेसिडेंशियल इलाके में क्यों निगम परमिशन दे रहा है।
तापस दत्ता, मोरहाबादी

रातू रोड में जितने रेस्टॉरेंट और शादी घर हैं, वहां हर दिन पार्टी होती है। हमलोग शिकायत भी करते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हमारे घर में दो बुजुर्ग भी हैं जिनको सोने में परेशानी होती है। हमने लिखकर निगम को इसकी शिकायत भी की है।
राजेश्वर पांडेय, रातू रोड

डीजे के तेज आवाज से रात में सोना मुश्किल हो गया है। एक सप्ताह पहले तक शादियों के कारण देर रात तक डीजे बजता था, मुहल्ले के लोग रात में उठ जाते थे, कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनने वाला नही है। निगम से हमने लिखित शिकायत की है।
आशिष कुमार, पीस रोड लालपुर

Posted By: Inextlive