अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 205वीं जयंती मनी


रांची (ब्यूरो)। 1857 के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की 205वीं जयंती शुक्रवार को रांची में धूमधाम से मनाई गई। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन व झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति (गृह मंत्रालय झारखंड) के संयुक्त सहयोग से किया गया। सेक्टर तीन गोलचक्कर में आयोजित मसारोह में ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मांडर विधायक नेहा तिर्की मौजूद थीं। गांवों का विकास हो
समारोह की अध्यक्षता अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी व झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने किया। श्री शाहदेव ने झारखंड सरकार से मांग की कि झारखंड सरकार अमर शहीदों की प्रतिमा एवं तैल चित्र झारखंड विधानसभा एवं झारखंड सचिवालय तथा अन्य विभिन्न विभागीय भवनों में लगाए। साथ ही झारखंड के शहीद ग्रामों का संपूर्ण विकास किया जाए, झारखंड के अमर शहीदो के परिजनों की समस्याओं का, सरकार के आदेशानुसार संबंधित उपायुक्तों के द्वारा झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में तत्काल लागू कर अमर शहीदों के परिजनों की कठिनाइयों को दूर किया जाए। साथ ही अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी परिवार की जमीन संबंधी समस्याओं का तत्काल समुचित समाधान किया जाए।बारिश के बावजूद जुटे लोग


इस अवसर पर मुख्य अतिथि मांडर विधायक नेहा तिर्की ने कहा कि अमर शहदों को उचित सम्मान देने के संदर्भ में जहां तक हो सकेगा, हमेशा खड़ी रहेंगी। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं जगन्नाथपुर मंदिर के खतियानी सेवक हरिराम रजवार, बिरसा उरांव, बंधन उरांव, डाक्टर सतीश, नारायण, जिला प्रशासन की ओर से तपन चक्रवर्ती, धुर्वा थाना के पदाधिकारी उपस्थित थे। भारी बारिश के बावजूद जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। बहुत से अमर शहीदों के वंशज बारिश के कारण नहीं पहुंच पाए। ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव के द्वारा अमर शहीद के परिजनों, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से हुए मेहमानों का एवं टाटा कम्पनी का समारोह की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Posted By: Inextlive