- एंबुलेंस में इमरजेंसी के लिए मौजूद रहेगी 24 घंटे टीम

- एक्सीडेंट होने की स्थिति में पैसेंजर्स को पहुंचाया जा सकेगा नजदीकी हॉस्पिटल्स में

- एंबुलेंस खरीदने के लिए इंडियन ऑयल ने दिए 26 लाख

- हर दिन रांची स्टेशन से सफर करते हैं 22 हजार पैसेंजर्स

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर अब किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। यह एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट से लैस होगा। इससे गंभीर मरीजों को नजदीकी हॉस्पिटल्स में पहुंचाया जा सकेगा। तत्काल इलाज मिलने से मरीज व घायलों की जान भी बचाई जा सकेगी। बताते चलें कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ करार किया है। इसके तहत एंबुलेंस के लिए 26 लाख रुपए दिए गए हैं। वहीं इसका मेंटेनेंस भी आईओसीएल देखेगा। जबकि, ड्राइवर और टेक्नीशियन हेल्थ डिपार्टमेंट उपलब्ध कराएगा।

टेक्नीशियन मरीजों की करेगा मदद

बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस इस एंबुलेंस में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सर्विस की ओर से टीम मौजूद रहेगी, जिसमें ड्राइवर और एक टेक्नीशियन रहेंगे। ये लोग किसी भी मरीज को तत्काल प्राइमरी ट्रीटमेंट देंगे। वहीं रांची इलाज के लिए आने वाले पेशेंट्स को भी असिस्ट करेंगे। इससे उन मरीजों को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल्स तक बेहतर तरीके से पहुंचा दिया जाएगा।

24 घंटे स्टेशन के बाहर रहेगी एंबुलेंस

ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के दौरान कई बार पैसेंजर्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में एंबुलेंस को बुलाना पड़ता है। लेकिन एंबुलेंस के आ जाने से यह 24 घंटे अवेलेवल रहेगी। इसका फायदा मरीजों को मिलेगा। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचा दिया जाएगा।

मरीज को भी लेकर जा सकेंगे परिजन

पैसेंजर्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड ने हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ एमओयू किया है। लेकिन, इस फैसिलिटी का फायदा मरीजों को भी मिलेगा। चूंकि कई बार गंभीर मरीजों को लेकर परिजन रांची आते हैं। हॉस्पिटल ले जाने के लिए लाइफ सपोर्ट की जरूरत होती है, जिसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

यह व्यवस्था सच में पैसेंजर्स व मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। घायलों को इससे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। इससे क्रिटिकल मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। हाल के दिनों में रांची स्टेशन पर कई घटनाएं घटी हैं। ऐसे में यह फैसिलिटी लाइफ सेवर भी बनेगी।

सुहास लोहकरे, एसपीआरओ, रांची डिवीजन

पैसजेंर्स के साथ ही यह सुविधा जेनरल मरीजों को भी मिलेगी। कुछ लोग रांची इलाज के लिए आते हैं, तो उन्हें भी इस एंबुलेंस का लाभ मिलेगा। जिस हॉस्पिटल में जाना चाहें, उन्हें पहुंचा दिया जाएगा। बेसिक लाइफ सपोर्ट की सारी सुविधाएं इस एंबुलेंस में होंगी।

डॉ विजय बिहारी प्रसाद, सीएस, रांची

Posted By: Inextlive