-नए साल में 20 जनवरी तक चलेगी आर्मी भर्ती रैली

-झारखंड के युवाओं को पहली प्राथमिकता

रांची: सेना में जाने वाले यूथ के लिए बेहतर मौका है। जी हां, 21 दिसंबर से लेकर अगले साल 20 जनवरी तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। करीब एक माह तक चलने वाली इस भर्ती रैली का आयोजन सेना की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक(अभियान), रांची की ओर से सभी एसएसपी और सभी जिलों के एसपी को एक लेटर जारी किया गया है।

प्रचार प्रसार में एसपी करेंगे हेल्प

पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसपी को भेजे गए पत्र के अनुसार, हर जिले में आर्मी भर्ती के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लें, इसके लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। इच्छुक युवाओं की इसके लिए जरूरी मदद भी की जाएगी।

क्या है क्राइटेरिया

आर्मी बहाली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने एकेडमिक, डोमिसाइल और स्थानीयता से संबंधित तमाम दस्तावेजों लेकर आना होगा। अपनी आयु सीमा, अनिवार्य शारीरिक योग्यता समेत अन्य शर्तो को देखते हुए ही कैंडिडेट्स इसमें शामिल होंगे।

फाइनल सेलेक्शन

बहाली में झारखंड के युवाओं को ही मौका दिया जाना है। रांची आने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के बाद फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद उनके दस्तावेजों की जांच होगी। सभी अपेक्षित बिंदुओं को पूरा करने वालों का फाइनल सेलेक्शन होगा। आर्मी बहाली के दौरान रांची में स्थानीय प्रशासन भी विशेष इंतजाम करेगा।

Posted By: Inextlive