-यूज करने के बाद खुद होगा क्लीन, निकलते ही गेट लॉक

-5 रुपए का कॉइन डालकर कोई भी यूज कर सकेगा टॉयलेट

रांची: राजधानी को साफ और स्वछ बनाने को लेकर रांची नगर निगम रेस है। वहीं, स्मार्ट सिटी के लिए रांची का सेलेक्शन किए जाने के बाद कई तरह के प्रयोग भी नगर निगम कर रहा है, ताकि सिटी को साफ के साथ स्वछ भी बनाया जा सके। अब इस कड़ी में एक और प्रयोग जुड़ने जा रहा है, जिसके तहत सिटी में रांची रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ऑटोमेटिक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा, जहां कॉइन डालने पर टॉयलेट का गेट खुल जाएगा। वहीं यूज करने के बाद आपके बाहर निकलते ही लॉक भी हो जाएगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे शहर में ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टॉयलेट लगाया गया है।

फ‌र्स्ट फेज में 6 टॉयलेट्स

फ‌र्स्ट फेज में सिटी में 6 ऑटोमेटिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। पहले ये टॉयलेट ज्यादा भीड़-भीड़ वाले इलाकों में बनाए जाएंगे। लोगों का इंटरेस्ट देखते हुए इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। ये टॉयलेट पूरी तरह से ऑटोमेटिक होंगे, जिसमें यूजर को पांच रुपए का कॉइन डालना होगा। इसके बाद टॉयलेट का दरवाजा अपने आप खुल जाएगा। वहीं, यूज करने के बाद यह खुद क्लीन भी हो जाएगा, ताकि अगले यूजर को साफ और हाइजेनिक टॉयलेट मिल सके।

.बॉक्स।

6 पिंक टॉयलेट भी बनेंगे, दो की जगह चिन्हित

नगर निगम सिटी में महिलाओं के लिए भी पिंक टॉयलेट बनाने जा रहा है। सिटी में 6 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। फिलहाल दो टॉयलेट के लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है। इसमें एक मोरहाबादी और दूसरा जेल मोड़ के पास बनाया जाएगा। बाकी के चार टॉयलेट्स के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इस टॉयलेट में फीडिंग के अलावा वैनिटी की भी फैसिलिटी दी जाएगी। वहीं, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी होगी। साथ ही पैड डिस्पोजल के लिए इंसीनरेटर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए महिला गा‌र्ड्स तैनात की जाएंगी, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के टॉयलेट यूज कर सकें।

टॉयलेट्स पर कर सकेंगे एडवर्टाइज

नगर निगम अपने मॉड्यूलर टॉयलेट्स को अब एडवर्टाइजमेंट के लिए भी देगा, ताकि नगर निगम को राजस्व मिल सें। उस पैसे का इस्तेमाल टॉयलेट को साफ और स्वच्छ बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इससे नगर निगम के टॉयलेट बाहर से चकाचक और मेंटेन रहेंगे। वहीं, अंदर का मेंटेनेंस नगर निगम कराएगा।

दो टॉयलेट पर एक स्टाफ

टॉयलेट को साफ और स्वच्छ रखने के लिए भी निगम ने तैयारी कर ली है। इसके तहत हर दो टॉयलेट पर एक स्टाफ को तैनात किया जाएगा। ये स्टाफ हर घंटे टॉयलेट की सफाई करेंगे, ताकि यूजर्स को टॉयलेट का इस्तेमाल करने में सोचना नहीं पड़े। वहीं, दुर्गध और गंदगी से भी लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।

---

टॉयलेट का इस्तेमाल करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं। अब नई व्यवस्था के तहत सफाई पर फोकस है। ऑटोमेटिक और पिंक टॉयलेट उसी का हिस्सा है। हमारी पूरी कोशिश है कि लोग जब टॉयलेट का यूज करें तो उन्हें कोई परेशानी न हो।

-डॉ किरण कुमारी, असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर सह एसबीएम इंचार्ज, रांची नगर निगम

Posted By: Inextlive