रांची : रांची के पिठोरिया इलाके में एक जमीन कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर न केवल कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि दो अपहर्ताओं को भी दबोच लिया। दरअसल, पिठोरिया के जमीन कारोबारी शकील खान को गाड़ी के विवाद में उसके पार्टनरों ने अपहरण कर लिया था। इसकी जानकारी पिठोरिया थाना प्रभारी रवि शंकर को मिलते ही टीम गठित कर घेराबंदी शुरू कर दी गई। टीम ने घेराबंदी कर ओरमांझी पुलिस के सहयोग से ओरमांझी चौक के समीप दोनों अपहरणकर्ता को स्कॉर्पियो गाड़ी समेत दबोच लिया।

इ्ररबा के रहनेवाले

वहीं अगवा युवक शकील को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में शाबिर अंसारी और सोनी उर्फ सम्मी आलम शामिल है। दोनों इरबा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार शाबिर, सोनी और शकील जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। तीनों आपस में पार्टनर हैं। तीनों ने मिलकर एक फॉच्र्यूनर गाड़ी खरीदी थी। उसी गाड़ी को लेकर शाबिर, सोनी से शकील का विवाद चल रहा था। शकील से दोनों गाड़ी लौटाने को कह रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार को शाबिर व सोनी स्कॅार्पियो से चंदवे चौक पहुंचे।

विवाद के दौरान मारपीट

वहीं पर विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर जमकर शकील की धुनाई कर दी। इसके बाद उसे अगवा कर शकील को ओरमांझी की तरफ ले जाने लगे। इसी बीच पुलिस को खबर मिल गई। पुलिस की टीम ने ओरमांझी चौक पर वाहन चे¨कग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर अपराधी गाड़ी लेकर दूसरी तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। साथ ही युवक को भी बरामद कर लिया। अपहृत को सकुशल बरामद करने में सब इंस्पेक्टर विनय राम अखिलेश ठाकुर, एएसआइ संतोष महतो और ओरमांझी थाने की पुलिस की भूमिका रही।

कमीशन से खरीदी थी फाच्र्यूनर :

जानकारी के अनुसार आरोपित शाबिर, सोनी और शकील ने मिलकर एक जमीन बेची थी। इस बिक्री से मिले पैसे से तीनों ने एक फाच्र्यूनर गाड़ी खरीदी। इसके बाद तीनों में विवाद शुरू हो गया। शाबिर और सोनी दोनो एक तरफ हो गए और शकील से गाड़ी वापस मांगने लगे। शकील इन्कार करता रहा। इसी को लेकर विवाद हुआ।

Posted By: Inextlive