RANCHI : झारखंड की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। गोड्डा में भाजपा उम्मीदवार अमित कुमार मंडल ने अपने निकटतम उम्मीदवार कांग्रेस के संजय कुमार यादव को 34,551 मतों से हराया, वहीं पांकी में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार झामुमो के शशि भूषण मेहता को 3558 मतों से पराजित किया। गोड्डा में भाजपा उम्मीदवार रघुनंदन मंडल और पांकी में कांग्रेस उम्मीदवार विदेश सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था। अमित जहां विदेश सिंह के पुत्र हैं, वहीं अमित रघुनंदन मंडल के। इन दोनों की जीत के साथ ही समर्थकों में जश्न का दौर शुरु हो गया।

आठ बजे से शुरु हुई काउंटिंग

पांकी और गोड्डा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई और दोपहर तक नतीजा आ गया। पांकी सीट के लिए डाल्टनगंज बाजार समिति में और गोड्डा में गांधी मैदान के इनडोर स्टेडियम में मतगणना केंद्र बनाया गया था।

पांकी में छह की जमानत जब्त

जिले के पांकी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह चुनाव जीत गए हैं। विजयी प्रत्याशी को 56 हजार 343 मत प्राप्त हुए। मेहता 52 हजार 785 मत हासिल कर दूसरे व भाजपा प्रत्याशी लाल सूरज 36 हजार 028 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। शेष छह प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। 4530 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। जो शेष छह प्रत्याशियों को मिले मतों से अधिक है।

किसे कितने मिले वोट

गोड्डा विधानसभा सीट

भाजपा : अमित मंडल : 83987

राजद : संजय कुमार यादव : 49436

झामुमो : संजीव मरीक : 18337

पांकी विधानसभा सीट

कांग्रेस : देवेंद्र कुमार सिंह : 56343

झामुमो : शशि भूषण मेहता : 52785

भाजपा : लाल सूरज : 36028

Posted By: Inextlive