कुल पॉजिटिव - 104688

रिकवर - 99532

एक्टिव केसेज - 4251

मौत - 905

----------------

- रांची में मिले 52 नए संक्रमित, 171 ने दी कोरोना को मात

- जमशेदपुर में 48 नए मरीज, 39 स्वस्थ भी हुए

झारखंड में कोरोना के रिकवरी रेट में काफी सुधार हुआ है। अब लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.07 परसेंट हो गई है। सोमवार को भी 458 मरीजों ने कोरोना को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से घर वापसी की। वहीं 24 घंटे के भीतर राज्य भर में 246 नए मरीज भी मिले। इनमें सर्वाधिक रांची (52) के मरीज हैं। अन्य जिलों में 50 से कम ही नए मरीजों की पहचान हुई।

कहां से मिले कितने मरीज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 246 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 52, बोकारो से 19, चतरा से 5, देवघर से 10, धनबाद से 24, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 12, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 4, गुमला से 3, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 1, खूंटी से 4, कोडरमा से 4, लोहरदगा से 5, पलामू से 27, रामगढ़ से 1, साहिबगंज से 4, सरायकेला से 8, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 2 नए संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में अब तक 104688 कोरोना पॉजिटिव केसेज पाए गए हैं। वहीं 99532 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि इलाज के दौरान 905 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार अब राज्य भर में केवल 4251 सक्रिय केस बचे हैं।

आठ मरीजों की मौत

सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जमशेदपुर में 03, हजारीबाग में 02, रांची में 01, बोकारो में 01 तथा धनबाद में 01 मरीज की मौत हुई। अब तक जमशेदपुर में ही सबसे ज्यादा 340 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद रांची में 180 की मौत हुई है।

Posted By: Inextlive