कफ्र्यू के रास्ते शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश

दो आईजी, एक डीआईजी, 6 एसपी और 12 डीएसपी के जिम्मे सुरक्षा की कमान

2000 से ज्यादा शस्त्र पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में किया गया है तैनात

अफवाहों का दौर रहा जारी अपनों की खैरियत जानने के लिए परेशान रहे लोग

जोनल आईजी सह मानवाधिकार ने कहा-घटना दुर्भाग्यपूर्ण, किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

लोहरदगा : लोहरदगा में तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव, आगजनी की घटना के बाद गुरुवार को कफ्र्यू लगा दिया गया, जो शुक्रवार को भी जारी है। संगीनों की निगहबानी में लोहरदगा सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण की ओर बढ़ रहा है। कफ्र्यू के कारण सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। लोहरदगा में ¨हसा-बवाल के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को यात्री रेलगाड़ी का परिचालन बंद रहा। वहीं यात्री वाहनों के परिचालन बंद रहने से बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरतमंद लोग भी अपने गंतव्य तक नहीं जा सके।

शांति बहाल करने की कोशिश

कफ्र्यू के रास्ते शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की जा रही है। ¨हसा-बवाल के बाद लोहरदगा में उत्पन्न स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस लगातार पेट्रो¨लग कर रही है। इसे लेकर दो आईजी, रांची रेंज डीआईजी, 6 एसपी और 12 डीएसपी के साथ प्रमंडलीय आयुक्त एवं लोहरदगा के डीसी-एसपी लगे हुए हैं। इसके अलावा अ‌र्द्धसैनिक बल के 15 कंपनियां जिसमें 2000 से ज्यादा शस्त्र पुलिस बल के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। बावजूद कई स्थानों पर झड़प की सूचना पर पुलिस परेशान रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अफवाहों का दौर निरंतर जारी है, हालांकि आमलोगों से प्रशासन अफवाह से बचने की अपील करती रही। लोग अपनों की खैरियत जानने के लिए काफी परेशान रहे। लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर शांति और सौहार्द का मिशाल पेश करने वाला लोहरदगा में अचानक से यह सब कैसे हो गया। लोहरदगा में अ‌र्द्धसैनिक बलों ने काफी मजबूती के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुलिस के सायरन से पूरा शहर गूंज रहा है।

घटना दुर्भाग्यपूर्ण

जोनल आईजी सह मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह ने कहा है कि इस प्रकार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। इस मामले में जो भी दोषी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्दोष को पुलिस की ओर से कोई परेशानी नहीं होगी। लोहरदगा में ¨हसा-बवाल के बाद उपजे स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस बेहद सतर्कता के साथ काम कर रही है। कंट्रोल रूम को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने एक मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से गुरुवार की घटना का फोटो या वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि उपद्रवियों को शिनाख्त कर सजा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी निर्दोष न फंसे। साथ ही कोई भी दोषी हो तो वह छूटने नहीं पाए।

दर्जन भर हिरासत में

उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाने के संदेह में दर्जन भर लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल और आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। लोहरदगा में कफ्र्यू के बावजूद शहर से सटे ¨नगनी रोड़ में ¨हसक झड़प की सूचना मिलने के बाद वहां जा रही पुलिस को रोकने को उग्र भीड़ द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस की ओर से पहले समझाने का प्रयास किया गया, जब लोग नहीं माने तो पुलिस जवानों द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। कफ्र्यू में कोई भी ढिलाई नहीं बरती गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात रहकर मजबूती से मोर्चा संभाले हुए हैं।

फंसे हैं लोग

लोहरदगा के अलग-अलग हिस्सों में कई लोगों के साथ-साथ महिला एवं बच्चे अब भी फंसे हुए हैं। गुरुवार को पढ़ाई के लिए अलग-अलग स्कूलों में आए कई बच्चों के भी फंसे होने की सूचनाएं हैं। कई लोग जो अपने रिश्तेदार के यहां किसी काम से आए थे, वे भी अभी तक सुरक्षित रूप से अपने घरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से फरियाद का संदेश लगातार प्रसारित हो रहा है। लोहरदगा जिले में सदर अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश है। पुलिस के आला अधिकारी खाना-पानी की ¨चता के बगैर लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

Posted By: Inextlive