लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से सबसे बड़ा अभियान हो रहा शुरू. 13 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक देश भर में ई वेस्ट कलेक्ट होगा लोगों को अवेयर किया जाएगा.


रांची(ब्यूरो)। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से कैंसर के सबसे बड़े कारण ई वेस्ट को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा अभियान देश भर में शुरू किया जा रहा है। ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव चलेगा। क्लब खुली चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान करने, सुशासन और अच्छी नागरिकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देगा। यह अभियान 13 जनवरी को संस्थापक मेल्विन जोन्स के जन्मदिन पर शुरू होगा, जो 13 फरवरी तक चलेगा। पर्यावरण पर और विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी समेत समुदाय के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय ज्ञान भागीदार के माध्यम से इसके प्रभावी प्रबंधन के महत्व के बारे में समुदाय को संवेदनशील बनाना। ई-कचरे को कहें ना।14 कलेक्शन सेंटर
लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ने शुरू में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, हजारीबाग, गिरिडीह, डालटनगंज, गुमला, गढ़वा जैसे शहरों में 80 से अधिक लायंस क्लबों के सहयोग से कलेक्शन सेंटर्स की पहचान की है। लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची 13 जनवरी को लायंस रांची ईस्ट प्याऊ, अल्बर्ट एक्का चौक के पास शाम 4.30 बजे से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में अभियान शुरू कर रहा है। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, जिलापाल विवेक चौधरी, प्रथम उप जिलापाल लायन कमल जैन, जीएसटी समन्वयक लायन राजीव लोचन समेत अन्य गणमान्य लोगों द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।


कैंसर का कारण है ई-वेस्टई-कचरा दुनिया के कुल जहरीले कचरे का 70 परसेंट हिस्सा बनाता है। भारत में 82 परसेंट ई-कचरा हमारे उपकरणों से आता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। ई-कचरा नदियों और झीलों को जहर देता है और अत्यधिक जहरीले रसायनों के माध्यम से मिट्टी को भी दूषित करता है। इस अभियान के माध्यम से ई-कचरे के हानिकारक प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलेगी।

Posted By: Inextlive