RANCHI : जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में आई भीषण बाढ़ का असर राजधानी रांची के फलों और ड्राई फ्रूट्स के बाजार पर पड़ रहा है। सेव के साथ बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू अंजीर और किशमिश कंधारी जैसे जैसे फ्रूटस के दाम में उछाल आ गया है। ये फल फ्0 से ब्0 परसेंट तक महंगे बिक रहे हैं। ख्भ् सितंबर से नवरात्र शुरू होनेवाला है। ऐसे में फलों व ड्राई फ्रूट्स के दाम और बढ़ने की आशंका है। दरअसल जम्मू कश्मीर में बाढ़ की वजह से फलों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में कई फल महंगे हो चुके हैं।

नवरात्र में बढ़ेंगे दाम

बाढ़ की वजह से जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर फल की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा देश के कई इलाकों से जम्मू कश्मीर का संपर्क भी टूटा हुआ है। ऐसे में जो फल बचे भी हुए हैं, उनका ट्रांसपोर्टेशन नहीं संभव हो पा रहा है। ऐसे में कश्मीर सेव जैसे कई फल बाजारों से गायब हो चुके हैं अथवा उसकी कगार पर है। मार्केट में फलों की आवक कम होने से वे लगातार मंहगी हो रही हैं। जम्मू-कश्मीर के जो हालात है, वैसे में व्यापारियों ने भी माल को स्टोर कर लिया है। अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो आनेवाले नवरात्र में फल और ड्राइ फ्रूट्स और भी महंगे हो जाएंगे।

ख्म् अगस्त को आई थी अंतिम खेप

जम्मू कश्मीर से राजधानी रांची के बाजार में फलों की अंतिम खेप ख्म् अगस्त को आई थी। इसके बाद वहां से फलों की आवक पूरी तरह ठप है। इस कारण ही फलों के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। फिलहाल तो सेव समेत कई ड्राई फ्रूट्स के दामों में फ्0 से ब्0 परसेंट तक का इजाफा हो चुका है। नवरात्र के दरम्यान फलों के और महंगे होने की आशंका है। मेन रोड स्थित डेली मार्केट में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करनेवाले आफताब आलम ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के कारण फल और सूखे मेवे की सप्लाई ठप हो गई है।

बाढ़ में फंसे हैं फलों के कारोबारी

फल का कारोबार करनेवाले एजाज अहमद ने बताया कि रांची के बाजार में जो फलों की सप्लाई करते हैं, वे बाढ़ में फंसे हुए हैं। इन व्यापारियों से संपर्क नहीं हो रहा है। ऐसे में फलों का स्टाक भी खत्म होने की कगार पर है। जम्मू कश्मीर से फलों की सप्लाई में जितना विलंब होगा, महंगाई और बढ़ेगी। वे बताते हैं कि वहां की तबाही का असर फल मंडी पर दिख रह रहा है। ईद के बाद फलों और ड्राई फ्रूट्स की बिक्री कम हो गई है। नवरात्र से छठ तक फलों के दामों में दोगुना बढ़ोतरी हो सकती है।

ड्राई फ्रूट्स के दाम

ड्राई फ्रूट्स पिछली नवरात्रि अब (रुपए किलो में)

बादाम (नॉर्मल) म्ब्0 770

अखरोट (नॉर्मल) 800 क्भ्00 से क्म्00

किशमिश क्80 ख्80 से फ्भ्0

काजू भ्भ्0 भ्00

खुमानी ब्00 भ्00

अंजीर फ्80 ब्ब्0

किशमिश कंधारी फ्00 ब्00

कश्मीरी सेव के दाम

सेव की क्वालिटी अब का रेट पिछले साल (रुपए प्रति किलो)

- डेलीसियस 80 भ्0 से म्0

- अमेरिकन 80 70

- राॉयल क्00 80

Posted By: Inextlive