RANCHI: रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड भ्भ् की हालत बेहद खराब है। स्थिति यह है कि लोग खुली हवा में सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। इसकी वजह रोड पर ही कचरा डंप करना है। नगर निगम के मजदूरों ने हटिया से सिंह मोड़ जाने वाली सड़क पर निफ्ट से पहले रोड पर ही डंपिंग यार्ड बना दिया है। इससे रोड के आधे हिस्से में कचरा जमा हो गया है। ऐसे में रोड से गुजरने वाले लोगों को अपनी गाडि़यां पास करने में भी प्राब्लम हो रही है। इसके बावजूद नगर निगम इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

गंदगी के कारण बना पशुओं का अड्डा

कालोनी और मोहल्लों से कलेक्ट किया गया कचरा लाकर मजदूर वहां जमा कर रहे हैं। इस वजह से आसपास के पालतू जानवरों का भी वहां जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। वहीं पालतू जानवर भी डस्टबीन का कचरा रोड पर बिखेर रहे हैं। इस वजह से भी लोगों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है।

हर दिन रिक्शेवाले कचरा लाकर यहीं फेंक जाते हैं। इससे काफी कचरा जमा हो गया है। दुर्गध के कारण हमलोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इस रास्ते से काम पर जाना भी हमलोगों के लिए एक बड़ी समस्या है। कई बार कंप्लेन करके आए हैं पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। आसपास खड़े रहना आफत मोल लेने से कम नहीं है।

सुरेश प्रसाद

हम तो सालों से इसी रोड से आना-जाना कर रहे हैं। दुर्गध के कारण अब तो सांस लेने में समस्या हो रही है। खुले में कचरा फेंकने से भी मजदूरों को मना किया लेकिन हमारी कोई सुनता ही नहीं है। ये लोग तो मोहल्लों से रिक्शा में कचरा लेकर आते हैं और यहां डालकर चले जाते हैं। न तो कचरा समय से उठता है और न ही कीटनाशक या ब्लिचिंग का छिड़काव हो रहा है। कभी बड़ी गाड़ी आती है तो कचरा उठाकर ले जाती है।

राजेश कच्छप

कचरा इतना महकता है कि कहना मुश्किल है। यहां पर दो मिनट खड़े हो जाएं तो सांस लेना आफत हो जाता है। आसपास के लोग तो नाक-मुंह बंद करके यहां से गुजरते हैं। हमलोगों की बात कोई सुनता नहीं है। हम तो इन लोगों से लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन इनसे बोलकर क्या फायदा। अधिकारियों को इसके बारे में सोचने की जरूरत है।

माडी लिंडा

आसपास के इलाके से जितना कचरा निकलता है सब लाकर यहीं डंप कर दिया जाता है। कचरा सड़ने के कारण दुर्गध तो इतनी आ रही है कि कहना ही नहीं है। वहीं कचरे के कारण रोड भी आधा जाम ही रहता है। आधे रोड पर कचरा और आधे में लोग गाडि़यां लेकर जाते हैं। अगर डंपिंग को बंद नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो जाएगी।

राजू

वर्जन

रोड पर कचरा डंप करने की जानकारी मिली है। गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके लिए वार्ड पार्षद ने एक जगह का सेलेक्शन किया है। अधिकारियों को वो जगह देखने के लिए कहा गया है। इसके बाद कचरा रोड पर डंप नहीं होगा।

-आशा लकड़ा, मेयर, रांची

Posted By: Inextlive