सिटी में साफ-सफाई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से लेकर तमाम सुविधाओं की निगरानी अब ऑनलाइन होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


रांची(ब्यूरो)। राजधानी में किस वार्ड में साफ सफाई की क्या व्यवस्था है, कहां गंदगी है, इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की क्या स्थिति है, इसकी भी ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी। इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स सहित रांची नगर निगम द्वारा जितने भी काम शहर में रहने वाले लोगों से जुड़े होते हैैं, इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। भारत सरकार की योजना नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन से झारखंड को जोड़ा गया है। योजना के लागू हो जाने के बाद रांची सहित राजभर के जो शहरी क्षेत्र हैैं, जहां लोगों के मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है, उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जाएगी।टीम ने जुटा ली है सारी जानकारी


रांची में टैक्स कलेक्शन, साफ-सफाई, ट्रेड लाइसेंस और नक्शा स्वीकृति जैसे सभी मूलभूत काम जो शहरी लोगों को उपलब्ध कराए जाते हैैं, उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। देशभर के शहरों में ई-गवर्नेंस सेवाओं के इंटीग्रेशन को लेकर भारत सरकार द्वारा हाल ही में लांच नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन को झारखंड में लागू किया जाएगा। इसे लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की टीम ने डिटेल भी लिया है। इस टीम से जुड़ेे हुए लोग रांची से सारी जानकारी जुटा चुके हैं। अब नगर विकास विभाग के साथ मिलकर इस पर काम शुरू किया जाएगा।अधिकांश सेवाएं हैैं ऑनलाइननगर विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले से ही डाटाबेस इंटीग्रेशन की दिशा में काफी प्रयास किए हैं। नागरिकों को बुनियादी सुविधा समय पर मुहैया कराने के लिए सरकार काम कर रही है। राज्य में अधिकांश नगरीय सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं। डेटा सेंटर से इसकी मॉनिटरिंग भी की जा रही है। टैक्स कलेक्शन, साफ-सफाई, ट्रेड लाइसेंस और नक्शा स्वीकृति समेत कई सेवाएं हमारे सभी निकायों में ऑनलाइन हैं।वेस्ट मैनेजमेंट की भी ट्रैकिंग नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के तहत शहरों में जो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट है, उसे भी ट्रैक करने की व्यवस्था की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की क्या स्थिति है और उसमें और क्या सुधार किया जा सकता है। डे टुडे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर जो काम किया जा रहा है उसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।आवेदन का स्टेटस भी देख सकेंगे

रांची नगर निगम में हर दिन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए 50-60 आवेदन आते हैं। जबकि डेथ सर्टिफिकेट के लिए दर्जनों लोग अप्लाई करते हैं। इतने लोगों को पहले तो आवेदन फार्म के लिए नगर निगम आना पड़ता है। इसके बाद दूसरी बार कागजात के साथ फार्म जमा कराने आते हैं। आवेदन करने के बाद सर्टिफिकेट के लिए भी दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं कई बार पेपर मिसिंग होने की स्थिति में उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन ऑनलाइन सर्विस शुरू हो जाने से वे अपने आवेदन का स्टेटस भी देख सकेंगे। इससे काम में पारदर्शिता आएगी और लोगों का समय भी बचेगा।परेशानी से बचेंगे लोगकोरोना के सेकेंड वेव में रांची के अलावा दूसरे जिलों के लोग आए और रांची में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। अब उन सभी का डेथ सर्टिफिकेट रांची नगर निगम से ही जारी किया जाएगा। ऐसे में बाहर वाले लोगों को रांची आने में काफी परेशानी हो रही है। चूंकि सर्टिफिकेट के लिए मौत के 21 दिनों के अंदर ही आवेदन करना होता है। इस स्थिति में कई बार लोग समय से आवेदन नहीं कर पाते तो उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी परेशानी से लोगों को राहत देने के लिए ऑनलाइन सर्विस की शुरुआत की गई है।

Posted By: Inextlive