देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना के ज्ञान भवन में राजेंद्र बाबू की 138वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम.


रांची (ब्यूरो)। रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ जेबी पाण्डेय देश रत्न अवार्ड से नवाजे गए। इंडिया पॉजिटिव संस्थान के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना के ज्ञान भवन में राजेंद्र बाबू की 138वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करनेवाले देश के 13 व्यक्तियों को देश रत्न सम्मान से नवाजा गया। डा जंग बहादुर पाण्डेय देशरत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले झारखंड के इकलौते हिंदी विद्वान हैं। इससे पूर्व भी डॉ पाण्डेय हिंदी सेवा के लिए राष्ट्र भाषा सम्मान,हिंदी सेवी सम्मान,मानस मार्तण्ड सम्मान और राहुल सांकृत्यायन सम्मान से सम्मानित किये जा चुके हैंसम्मान प्राप्ति के बाद डा पाण्डेय ने कहा कि यह भारत की भारती का सम्मान है,प्रतिभा का सम्मान है। कुलपति डा तपन कुमार शाण्डिल्य, डा अजित कुमार सिंहा और कुलसचिव डा मुकुंद चंद्र मेहता तथा अन्य शुभैषियों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिन अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया उनके नाम हैं:-डा सुधा सिंहा, सौरभ सुमन,रंजीत कृष्ण (शिक्षा)लोकेश सिंहा(सामाजिक कार्यकर्ता)संजय मिश्र,चंदन राय,(मनोरंजन,अभिनेता)अक्षत,(मीडिया)देवी जी(सुप्रसिद्ध लोकगायिका) डा रविशंकर सिंह,डा अभिषेक कुमार, डा अजय कुमार सिंहा(चिकित्सा)प्रभात रंजन(फोटोग्राफी) संजय जायसवाल(भाजपा अध्यक्ष एवम् सांसद) मंगल पाण्डेय (भाजपा पूर्व अध्यक्ष सह विधायक, पटना)सम्राट चौधरी(भाजपा विधायक, नेता प्रतिपक्ष,पटना)संजय मिश्र(फिल्मी कलाकार)मणिश सिंहा(इंडिया पोजिटिव के संकल्पक सह आयोजक)देवी जी(सुप्रसिद्ध लोक गायिका)पटेल जी(पूर्व विधायक)जे आर.शशि(उद्घोषक) की गरिमाययी उपस्थिति में यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। पोजेटिव इंडिया के संकल्पक, संयोजक डा मणिश सिंहा(एन.आर.आई.) ने कहा कि यह संस्थान भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद के जीवन और शिक्षा से प्रेरित है.यह देश के उन सभी प्रबुद्ध व्यक्तियों, विशेष रूप से युवाओं के लिए ऊर्जा का स्रोत है,जो नये भारत के निर्माण का सपना देखते हैं,इस सपने में विश्वास करते हैं और सपनो को पूरा करना चाहते हैं.एक दशक पहले अपनी स्थापना के बाद से ही यह युवाओं को सही दिशा देने,उन्हें बेहतर और योग्य नागरिक बनने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता-निर्माण हेतु नियमित रूप से कार्य कर रहा है.इंडिया पोजिटिव की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्यमिता है।

Posted By: Inextlive