रांची : मटका ¨कग मो। रिजवान सहित चार को हथियार के साथ नगड़ी की बरेरा सिटी के पास से पकड़ा गया है। ये चारों अपराधी रांची के एक व्यवसायी की हत्या करने की साजिश रचने के लिए जुटे थे। जब चारों अपराधी व्यवसायी का इंतजार कर रहे थे, तब नगड़ी थाने की पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों में रिजवान के अलावा मो। अजीम उर्फ बब्लू, मो। वसीम और मो। अफरोज खान उर्फ चरकू शामिल हैं। आरोपितों के पास से देसी पिस्टल, दो मैंगजीन के अलावा आठ ¨जदा गोली बरामद की गई है। चारों अपराधी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन चारों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

मिली थी सूचना

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि हथियार लेकर कुछ अपराधियों के होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर नगड़ी थानेदार के नेतृत्व में टीम बनी। बरेरा सिटी में छापेमारी कर चारों अपराधियों को दबोच लिया गया।

कई इलाकों में चलाता है मटका

आरोपी रिजवान कलाल टोली समेत रांची के कई इलाकों में मटका का अड्डा चलाता है। पुलिस ने हाल ही में छापेमारी कर उसके अड्डे को बंद कराया था। बताया जा रहा है कि मटका का अड्डा चलाने के लिए आरोपी जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ है।

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विनोद राम, रवि केशरी, श्याम बिहारी रजक, हवलदार शिव कुमार साव, देवराज, सुनील तिर्की, मानकी देवगम सहित अन्य शामिल थे।

Posted By: Inextlive