RANCHI: हजारीबाग के बड़कागांव ब्लॉक स्थित एनटीपीसी के अंतर्गत काम कर रही त्रिवेणी सैनिक कंपनी के खनन कार्य रोकने को लेकर पकरीबरवाडीह के चिरूडीह में चल रहा कफन सत्साग्रह 16वें दिन शनिवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। सुबह करीब सात बजे हुई पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प के बाद फाय¨रग में चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एएसपी अभियान कुलदीप कुमार, सीओ बड़कागांव शैलेश कुमार सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। गंभीर एएसपी, सीओ व कांस्टेबल अजय कुमार प्रमाणिक को हेलीकॉफ्टर से रांची मेडिका अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद से ही विधायक निर्मला देवी लापता हैं। विधायक पुत्र का आरोप है पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में रखी है।

डीआईजी कर रहे कैंप

वहीं, झड़प के बाद ग्रामीणों ने एक शव के साथ बड़कागांव रोड जाम कर दिया है। देर शाम तक बड़कागांव हजारीबाग पर आवगमन पूरी तरह से ठप था। पूरे क्षेत्र में प्रशासन ने धारा- 144 लागू कर दी है। एनटीपीसी के सभी कार्यरत कंपनियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर सीआईएफएस की स्पेशल टूकड़ी को मुख्यालय से भेजा गया है। डीआईजी उपेंद्र कुमार भी बड़कागांव में कैंप कर रहे हैं।

पुलिस की हिरासत से विधायक को छुड़ाया

जानकारी के मुताबकि, बवाल सुबह 4.30 बजे धरना का नेतृत्व कर रहीं विधायक निर्मला देवी को हिरासत में लेने के बाद शुरू हुआ, जब पूर्व सूचना पर डाड़ी गांव में एकत्रित सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक को वाहन से ले जा रहे काफिले को रोक जबरन विधायक को उतार लिया। पुलिस के मुताबिक महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभ्रद व्यवहार किया गया। वाहन पर जमकर पथराव किया गया।

एएसपी, सीओ से मारपीट

आगे चल रहे एएसपी की गाड़ी को रोक कर एएसपी सहित डीआरडीए निदेशक व सीओ को उतार कर मारपीट शुरू कर दी गई। डीआरडीए निदेशक तो किसी तरह बच निकले, लेकिन एएसपी व सीओ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। एएसपी की वर्दी तक फाड़ दी गई।

इनकी हुई मौत

अभिषेक कुमार राय- सोनबरसा

राजेश साव- सोनबरसा

मोहताब मियां- चेपाखुर्द

रंजन कुमार- ¨सदुवारी।

ये हुए हैं घायल

पुलिस जवान

1. कुलदीप कुमार, एएसपी

2. शैलेश कुमार, बड़ाकागांव सीओ

3. चालक हवलदार किशुनचंद्र साव, पिता स्व। हीरामण साव, एसटीएफ

4. अनिल कुमार, पिता शिव कुमार साव, बड़कागांव पुलिस कैंप

5. अजय कुमार परमाणिक , एएसपी का बॉडी गार्ड, पिता रामचंद्र परमाणिक साहेबगंज

6. एएसआई मुनीर राम, पिता बलेश्वर सहानी, सिपाही, बड़कागांव थाना

7. सुनिल कुमार, पिता सरजु पासवान, बड़कागांव थाना

8. रंजीत कुमार, पिता अर्जुन पंडित, बड़कागांव थाना।

9. कंपनी का निजी कर्मी माली महतो, पिता अमीर महतो

Posted By: Inextlive