RANCHI:सिटी में शुक्रवार को कई जगह शव मिलने से सनसनी फैल गई। चुटिया थाना क्षेत्र में जहां फंदे से झूलती एक लड़की की लाश मिली, वहीं नामकुम थाना क्षेत्र में कुएं से एक युवती की लाश मिली। इस बीच नामकुम के कालीनगर में भी फंदे से झूलती एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। पहला मामला स्टेशन रोड स्थित होटल जस्मिन का है, जहां छत पर महिला का फांसी के फंदे से लटकता शव बरामद हुआ। पहली नजर में पुलिस इसे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला मान रही है। महिला के पास से आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसका नाम बिल्किच मंडल, पता दिघरा, नदिया, वेस्ट बंगाल दर्ज है। घटना की सूचना मिलने पर चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक दिन पहले ही आई थी

जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार की शाम होटल में आयी थी। शुक्रवार को छत पर शव लटका मिला है। होटल का एक कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया, तब उसने बॉडी देखी। सूचना पर चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारा। फिर पोस्टमार्टम के रिम्स भेजा गया है। महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। महिला छत पर कैसे आयी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उसके परिजनों से भी पुलिस संपर्क करने की कोशिश में जुटी थी।

तीन दिनों से गायब युवती का शव मिला

इधर, शुक्रवार को ही नामकुम थाना क्षेत्र से तीन दिन से लापता लड़की का शव एक कुएं से बरामद हुआ। पिता ने लड़की के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। लड़की का शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। लड़की नामकुम क्षेत्र के लाली रोल टोली की रहने वाली थी। लापता होने की सूचना पर पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन शुक्रवार को उसका शव बरामद हो गया।

3 मार्च से गायब थी लड़की

22 साल की किशोरी अपने घर से 3 मार्च से गायब थी। तीन दिन बाद शुक्रवार को उसकी कुएं से मिली है। घटना को लेकर नामकुम पुलिस तफ्तीश कर रही रही है। नामकुम पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की लड़की की मौत कुएं में डूबने से हुई है या और कोई मामला है।

अधेड़ ने लगा ली फांसी

तीसरा मामला नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर का है। यहां एक 50 वर्ष व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ की गई है, जिसमें पता चला है कि मृतक कुछ दिनों से तनाव में था।

Posted By: Inextlive