श्रीश्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


रांची (ब्यूरो): श्रीश्याम मित्र मंडल रांची के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को श्रीसुंदरकांड और श्रीहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य विकास मोदी और रितू मोदी ने परिवार संघ हनुमानजी महाराज की अखंड 'योत प्र'वलित करके प्रसाद अर्पित किया। हरमू निवासी सुनील कुमार वर्मा ने अपने पुत्र कौस्तुभ वर्मा के जन्मोत्सव के मंगल दिवस पर प्रसाद के रूप में प्रसाद की सेवा निवेदित की। इसके बाद पाठ वाचक मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में श्रीसुंदरकांड और श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करवाया। पाठ के बाद आरती


बजरंगबली की जय खाटू नरेश की जय से हरमू रोड गूंज रहा था। मंडल के उप मंत्री अनिल नारनोली ने पूजन पावन 'योति कार्यक्रम संपन्न कराया। पाठ के बाद आरती की गई। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपाध्यक्ष श्रवण, मंत्री रतन शर्मा, मीरा अग्रवाल, विकास मोदी आदि उपस्थित थे। नवरात्र की भी पूजा

श्रीश्याम मंदिर में मंगल कलश स्थापित कर शारदीय नवरात्र का आयोजन चल रहा है। कलश स्थापित किया गया है। हर दिन मां भवानी की पूजा की जा रही है। आचार्य अशोक पांडेय द्वारा चंडी पाठ किया जा रहा है और वैदिक मंत्रों के गायन व चंडी पाठ से हरमू रोड गूंज रहा है। चंडी पाठ के यजमान मुकेश कैलाश जोशी मुंबई निवासी ने मां की पावन अखंड 'योति प्र'वलित की और शक्ति साधना का पर्व के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।

Posted By: Inextlive