मोराबादी मैदान में लगे मेले में लगाए गए हैं 200 स्टॉल

रांची (ब्यूरो) । सिटी के मोराबादी मैदान में 28 मार्च तक गांधी शिल्प मेला लगा है। इस मेले में हैंडीक्राफ्ट आइटम की धूम है। मेला का मुख्य आकर्षण रेडीमेड कतरन पैटर्न ब्लाउज है जिसकी कीमत 2500 रुपए तक है। बंगाल के ऋषिकेश रेशम पर खास डिजाइन और हेवी वर्क की साड़ी लेकर आए हैं। इस साड़ी का बॉर्डर बचे हुए बेस्ट कपड़ों से बनाया गया है इस कतरन को जोड़कर एक थान बनाया जाता है। थान के ऊपर काथा टाका लगाया जाता है, जिसके बाद उसके ऊपर पैच वर्क किया जाता है।
झारखंड के उत्पाद भी
10 दिवसीय शिल्प मेले में जयपुरी जूतियां चूडिय़ां तथा शिवपाठ और शिल्प कला और डोकरा कला की वस्तुओं को बहुत ही पसंद किया जा रहा है। यहां मेले में संपूर्ण भारत वर्ष के हस्तशिल्प हैंडीक्राफ्ट और विशेषकर झारखंड के उत्पादों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। मेले में जूट के समान सोफा सेट राजस्थानी जूती साउथ इंडियन डिजाइनर साडिय़ां शांति निकेतन के बैग जयपुरी चूडिय़ां सहारनपुर के कारपेट और फर्नीचर महिलाओं के लिए तसर सिल्क की साडिय़ां और सलवार कुर्ती आदि मिल रहे हैं। असम के उत्पादों को भी काफी सराहा जा रहा है।

200 स्टॉल उपलब्ध

इस मेले में संपूर्ण भारत के 200 स्टॉल उपलब्ध हैं। मेले का रांची से छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी और हस्तशिल्प सेवा केंद्र रांची द्वारा आयोजित किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय का इस मेले में बहुत बड़ा योगदान है। छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष विशु चौधरी ने बताया कि इस मेले से झारखंड की कला संस्कृति और पर्यटन को अभूतपूर्व प्रोत्साहन प्राप्त होगा और हस्तकला तथा हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार के विकास आयुक्त हस्तशिल्प पुष्प राजन ने कहा कि इससे हस्तकला और हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलेगा।

Posted By: Inextlive