डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में सम्मान समारोह का आयोजन.


रांची (ब्यूरो): डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में सीबीएसई-2022 में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स तथा आईआईटी एवं नीट में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बधाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के पदाधिकारी रुद्र प्रताप सिंह थे। डीएवी पुंदाग के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। सम्मान स्वरूप विद्यार्थियों को किताब और मेमेंटो भेंट किया गया। सफलता में गरीबी बाधा नहीं


मौके पर आरपी सिंह ने कहा कि वह विद्यार्थी जरूर सफल होता है जो अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, उनकी बातों का पालन करता है। सफलता में गरीबी बाधा नहीं होती, माता-पिता का कम पढ़ा-लिखा होना आगे बढऩे से नहीं रोकता, भाषा मार्ग अवरूद्ध नहीं करती। कहा कि सफलता की योजना और उसके समन्वय की योजना मन में होती है और इच्छाशक्ति उसे पूर्ण करने में मदद करती है। आरपी.सिंह ने ब'चों को इको वारियर्स बताया। उन्होंने ब'चों को पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए। पेड़ों को सुरक्षा और पोषण प्रदान करना, जरूरत के हिसाब से पानी और बिजली का उपयोग करना, पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वाली चीजों का उपयोग नहीं करना जैसे प्रण दिलवाया। चुनौतियों के लिए तैयार रहें

प्रिंसिपल विनय कुमार पांडेय ने स्टूडेंट्स से कहा कि आप हमेशा आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहें। आज आपको एकेडमिक के लिए सम्मानित किया गया है। कल जब आप अपने कार्य क्षेत्र में जाएं तो वहां भी अपना और अपने कार्य का मान बढ़ाएं। इस दौरान ब'चों ने &पेड़ हमारे मित्र&य पर एक संगीत नाटिका की प्रस्तुति दी।

Posted By: Inextlive