एहरा की नई कार्यकारिणी का गठन. अजयनाथ शाहदेव संरक्षक व अनिल किस्पोट्टा बने एहरा के प्रदेश प्रमुख


रांची(ब्यूरो)। मानवाधिकार कार्यकर्ता होने के नाते हमारा नैतिक दायित्व है कि हर हाल में किसी के अधिकारों के हनन को रोकना है। किसी भी तरह का अन्याय या शोषण न हो, इसके निदान के लिए लोगों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना पड़ेगा। ये बातें अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ एहरा के राष्ट्रीय सचिव सुनिल किस्पोट्टा ने कहीं। वह एहरा की नई कार्यकारिणी के गठन व महिला अधिकार विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। चीफ गेस्ट झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक मौजूद थे। मौके पर पूरे राज्य से सत्र 2022-23 के लिए मनोनित नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। एहरा के नए सदस्यों का स्वागत
एहरा के नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पहचान पत्र दिया। गेस्ट्स के हाथों सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सुनील किस्पोटटा ने अजयनाथ शाहदेव को संरक्षक बनाए जाने पर बधाई देते हुए उन्हें पहचान पत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल किस्पोटट द्वारा नए सदस्यों को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र दिए गए। एहरा प्रदेश कमेटी में संरक्षक अजयनाथ शाहदेव, प्रदेश प्रमुख अनिल किस्पोटटा, सचिव सुमिर कुमार हेनरी, मोहिनी रितिका टोप्पो, सह सचिव पुष्पा माग्रेट एक्का, कुमार अभिषेक, गणेशचंद्र ठाकुर, अयोजक सचिव देवराज कच्छप, सोमा उरांव, राहुल सिह हैं। वहीं, सदस्यों के रूप में आर अजय, विजय कुमार, नितिश कुमार, आशिष भुटकुमार, रोशनी खलखो, प्रीतिका च्योति, संदीप खलखो, सरिता केरकेटटा, उतम कुमार आदि शामिल हैं।

Posted By: Inextlive