शिक्षा की कमी के चलते वोट की कीमत नहीं समझ पाए


रांची (ब्यूरो) । जेबिकेएसएस द्वारा भुईयाडीह आम बागान में शुक्रवार को खतियानी उलगुलान जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए कोल्हान की नेत्री बेबी महतो ने कहा कि लोगों को शिक्षित होना अति आवश्यक है। शिक्षा के कमी के कारण ही आज हम लोग अपना वोट की कीमत नहीं समझ रहे हैं और दारू हडिय़ा में अपना वोट को बेच रहे हैं। 200 का साड़ी में अपना वोट को बेच रहे हैं। रिजवान अन्सारी ने कहा 30 दिनों तक रोज पर रहूंगा। फिर भी झारखंड में क्रांति जारी रहेगी।लोगों का साथ चाहिए
देवेंद्र महतो ने कहा हमारी लड़ाई जारी रहेगी और जब तक न्याय नहीं मिलेगी। हम लोग लड़ते रहेंगे। इसमें आप लोगों का साथ चाहिए। झारखंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने कहा भ्रष्टाचारियों से मुक्त करने के लिए जेबिकेएसएस के हाथों को मजबूत करना होगा। जिससे कि आने वाले दिनों में एक स्वच्छ झारखंड का निर्माण हो सके। सभा को दुबराज सिंह महतो, अनुप महतो, सुमित महतो, भगीरथ सिंह मुंडा आदि ने भी सम्बोधित किया।

Posted By: Inextlive