तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था


रांची (ब्यूरो) । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, रांची में रांची चैप्टर ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट, आईसीएमआई द्वारा कॉस्ट एकाउंटेंट्स- द फोर्स बिहाइंड इंडियाज इमर्जेंस ऐज थर्ड लार्जेस्ट इकोनॉमी विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका लक्ष्य विकसित भारत 2047 हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।पांच लाख स्टूडेंट्स हैं
उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का गौरवशाली इतिहास रहा है एवं इसके 90 हजार सदस्य हैं और 5 लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें। उन्होंने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Posted By: Inextlive