स्लग: एक्वा व‌र्ल्ड के आइकोनिक कार्निवाल में दूसरे दिन कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं की धूम

एक्वा व‌र्ल्ड(मछली घर) की ओर से आयोजित आईकॉनिक कार्निवल में दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं की धूम रही। मुख्य आकर्षण शादीशुदा महिलाओं और पुरुषों के लिए कैटवाक प्रतियोगिता थी, जिसमें ऋचा ने मिसेज रांची व अमन ने मिस्टर रांची का खिताब जीता। निर्णायक के रूप में वसीम आलम, आदिति सिंह शर्मा, रचना शाह देव उपस्थित थे। जबकि अतिथियों में विपुल नायक, समृद्धि, अंतरा, आईवी और रोहिणी उपस्थित थे।

डांस में जमाया रंग

दीपांजलि ग्रुप की महिलाओं ने डांस मस्ती में जमकर डांस किया और लोगों का मनोरंजन किया। चॉकलेट ईटिंग में बच्चों की भीड़ लग गई और 200 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। बुढ्डा होगा तेरा बाप प्रतियोगिता में ग्रैंडपेरेंट्स की रैंप पर कैटवाक करने की बारी थी और उनके पोते-पोतियो ने जमकर उत्साह बढ़ाया। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए बेस्ट नोज पिन और ईयररिंग कंपीटिशन भी हुए। कार्निवाल के आयोजन में आस्था झा, रितिका मल्होत्रा, राजेश कुमार, अभिलाषा शाहदेव, तनुप्रिया, रितिका कुमारी, शालिनी कुमारी, सोनल चौधरी, मेघा रानी राज, दीक्षा सिंह, आकांक्षा सिंह, फरहीन अहमद, श्वेता कुमारी आदि का सराहनीय योगदान है।

ये है रिजल्ट

मिसेज रांची: ऋचा, पूनम, अर्चना

मिस्टर रांची: अमन, आरके कुमार, करण

मिमिक्री: कृतिका व अक्षिता, अमन, प्रिंस।

जैम शो: हर्ष, सौरभ

बेस्ट नोज पिन व झुमका: पूजा, तान्या, राज

टिक टॉक वीडियो: सदिका, जैद, सना, साकिब, हर्ष, शांतनु, साद।

चॉकलेट ईटिंग: अर्चित, सारिका, कृषिका

आज के कार्यक्रम

10.30 बजे: मिमिक्री कंपीटिशन

12 बजे: जैम शो

1.30 बजे: बेस्ट सलवार सूट प्रतियोगिता- ओढ़नी उड़े उड़े

3 बजे: जैम शो

4 बजे: बेस्ट टिक टॉक वीडियो कंपटीशन

4.30 बजे: बेस्ट रैपर कंपीटिशन

5.30 से 8 बजे: डीजे नाइट

Posted By: Inextlive