मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया.


रांची (ब्यूरो): इस अवसर पर उन्होंने मंडल द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना का शिलान्यास किया गया। इसके पूरा होने पर यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान की जा सकेगी। अन्य सुविधाओं के साथ-साथ इसमें एक नया एंड प्लेटफॉर्म और एक नया बे प्लेटफॉर्म भी दिया जाएगा। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि रांची मंडल के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल तथा देश का प्रतिनिधित्व कर अपनी खेल प्रतिभा एवं प्रदर्शन से मंडल का गौरव बढ़ाया है। नाम किया रोशन


हाल ही में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में मंडल की तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे तथा संगीता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक जीतने में सहयोग किया तथा रांची रेल मंडल का नाम रोशन किया। कोचों में तिरंगा स्टीकर लगाए

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल के 689 कोचों में हर घर तिरंगा स्टीकर लगाए गए। संरक्षा के साथ ही समय पालन भी हमारी प्राथमिकता रही है। अप्रैल 2022 में रांची रेल मंडल पूरे भारतीय रेल में समय पालन के मामले में प्रथम स्थान तथा जून 2022 में तीसरे स्थान पर रहा। यात्रियों की सुविधा के लिए अप्रैल 2022 से जुलाई 2022 के बीच रांची रेल मंडल द्वारा 48 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। साथ ही विभिन्न गंतव्यों के लिए 251 ट्रेनों में 278 अतिरिक्त कोच लगाए गए। इनकी रही मौजूदगी इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) सतीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (इंचार्ज) डॉ मनीषा वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) बम-बम पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणि'य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार तथा अन्य शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।सर्वो रांची ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वो रांची अध्यक्षा प्रियम्वदा गुप्ता ने सर्वो द्वारा संचालित हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित लिटिल हार्ट स्कूल कैंपस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने डांस एकेडमी रिदम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने सर्वो, रांची द्वारा संचालित महिला समिति कार्यालय में ध्वजारोहण किया। प्रियम्वदा गुप्ता ने सर्वो उपाध्यक्षा एवं अन्य मेंबर्स के साथ हटिया स्थित मंडल रेल अस्पताल में करीब 40 मरीजों के बीच फल एवं खाद्य सामाग्री का वितरण किया। मौके पर सर्वो उपाध्यक्षा शोभा अग्रवाल, सचिव नीतू शंकर समेत मेंबर्स में पुष्पांजलि प्रसाद, रश्मि पीपल, रेखा सिंह, लक्ष्मी, पुष्पलता समेत अन्य मौजूद थीं।

Posted By: Inextlive