जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्या हैं ब्यूटी डुंगडुंग. सिमडेगा के छोटे से किसान अमरस डुंगडुंग की बेटी हैं ब्यूटी.


रांची(ब्यूरो)। जूनियर महिला हॉकी वल्र्ड कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सिमडेगा जिला अंतर्गत केरसई प्रखंड की करगागुड़ी बाजू टोली की रहने वाली जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग को इंडियन ऑयल में नियुक्ति पत्र मिला है। इससे ब्यूटी के साथ ही उनके किसान पिता अमरस डुंगडुंग भी काफी खुश हैं। ब्यूटी को आगे बढऩे में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद किया है। इंडिया कैंप बेंगलुरु में है ब्यूटी
ब्यूटी अभी इंडिया कैंप में बेंगलुरु में है। नियुक्त पत्र मिलने के बाद उसने हॉकीसिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को फोन कर बताया कि सर मुझे नौकरी मिल गई आज मैं काफी खुश हूं और 'यादा मेहनत करूंगी और सीनियर टीम में जाने का प्रयास करूंगी। ब्यूटी के साथ जूनियर इंडिया टीम में शामिल दो और हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान एवं अजमीना को भी नियुक्ति पत्र मिला है। ब्यूटी को नियुक्ति मिलने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।2016 में राष्ट्रीय जूनियर हॉकी में कदम


ब्यूटी डुंगडुंग 2016 में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता से अपनी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरुवात की थी और 2019 में पहली बार इंडिया कैंप में शामिल हुईं। उनके पिता अमरूस डुंगडुंग भी एक अ'छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और राष्ट्रीय नेहरू प्रतियोगिता में अपनी स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ब्यूटी के बड़े भाई सचिन डुंगडुंग अभी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल हैं। वहीं, बड़े भाई जूवेल डुंगडुंग अ'छे हॉकी खिलाड़ी रहते हुए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। किसान हैं ब्यूटी के पिताब्यूटी के पिता अमरस डुंगडुंग एक छोटे किसान हैं। माता नीलिमा डुंगडुंग गृहिणी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिताजी को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पिछले लॉकडाउन के समय अपनी बेटी को पौष्टिक आहार नहीं दे पा रहे थे, जिससे वो कमजोर हो जा रही थी तो काफी चिंतित थे। ब्यूटी भी अपने पिता के अरमान को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करती रहती है। समय-समय पर दूसरे के खेतों में भी धान रोपनी वगैरह करती रही है।

Posted By: Inextlive